Last Updated:
Nargis Evergreen Vidai Song : कुछ गीतों और कविताओं को सुनते-पढ़ते हुए जो भावनाएं उमड़ती हैं, उनमें कुछ अलग ही बात होती है. ऐसी ही एक कालजयी रचना है, जिसे दिग्गज एक्ट्रेस नरगिस पर फिल्माया गया था. गाने ने उस बेटी के दर्द को समेटा हुआ है, जो शादी के बाद अपने पिता के घर से विदा हो रही है. गाने में हिंदू शादी की विदाई रस्म बयां हुई है. कमाल यह है कि इसे गाने, लिखने, कंपोज करने वाले सभी कलाकार मुस्लिम थे. मशहूर सिंगर शमशाद बेगम तो इसे गाते वक्त रो पड़ी थीं. गाना महान कवि अमीर खुसरो की मशहूर रचना ‘काहे को ब्याहे बिदेस’ से प्रेरित है.
गाने में हिंदू शादी की विदाई परंपरा की खूबसूरत झलक मिली है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)
नई दिल्ली: हिंदू शादियों में विदाई एक ऐसा इमोशनल लम्हा है, जिसे हिंदी सिनेमा में खास अहमियत मिली. अगर हम विदाई पर बने बेहतरीन गानों का जिक्र करें, तो फिल्म ‘मदर इंडिया’ के उस गीत को नहीं भुलाया जा सकता है, जिसे लिखने, गाने और कंपोज करने वाले सभी कलाकार मुस्लिम थे. खास बात यह है कि वो विदाई गीत अमीर खुसरो की कालजयी कविता से प्रेरित है.
काहे को ब्याहे बिदेस, अरे, लखिय बाबुल मोरे
काहे को ब्याहे बिदेस
भैया को दियो बाबुल महले दो-महले
हमको दियो परदेस, अरे, लखिय बाबुल मोरे
काहे को ब्याहे बिदेस
हम तो बाबुल तोरे खूंटे की गैयां
जित हांके हंक जैहें, अरे, लखिय बाबुल मोरे
काहे को ब्याहे बिदेस
हम तो बाबुल तोरे बेले की कलियां
घर-घर मांगे हैं जैहें, अरे, लखिय बाबुल मोरे
काहे को ब्याहे बिदेस
कोठे तले से पलकिया जो निकली
बीरन में छाए पछाड़, अरे, लखिय बाबुल मोरे
काहे को ब्याहे बिदेस
नरगिस पर फिल्माए गाने ‘पी के घर आज प्यारी दुल्निया चली’ की गिनती हिंदी सिनेमा के सबसे इमोशनल गीतों में होती है. अगर आप गाने में छिपी संवेदनाओं को महसूस कर सकते हैं, तो यह गाना आपकी आंखें नम कर देगा. इसमें पिता के घर को छोड़ रही बेटी की संवेदनाओं को बयां किया गया है. शकील बदायूनी के लिखे गाने के बोल कुछ ऐसे हैं-
पी के घर आज प्यारी दुल्हनिया चली
रोएं माता पिता उनकी दुनिया चली
भैया बहना के दिल को लगी ठेस रे
मेरी किस्मत में जाता था परदेस रे
छोड़ कर अपने बाबुल का आंगन चली
पी के घर आज प्यारी दुल्हनिया चली
भैया बाबा ने सुख मोहे सारे दिए
मोरे गौने में चांद और सितारे दिए
साथ ले कर मैं सारा गगनदी चली
पी के घर आज प्यारी दुल्हनिया चली
कोई गुण ढंग न मुझ में कोई बात है
मोरी चूड़ियों की लाज अब तोरे हाथ है
तोरे संग मैं जीवन भर को सजना चली
पी के घर आज प्यारी दुल्हनिया चली
About the Author

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें
![]()










