Last Updated:
मशहूर एक्ट्रेस ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उसने प्रेग्नेंसी के दौरान उनके साथ बेवफाई की थी. एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्हें पति के बैग में कंडोम के पैकेट मिले थे, जिससे उनकी पोल खुली. एक्ट्रेस के आरोपों पर उनके पति ने भी पलटवार किया. उन्होंने हीरोइन पर को-स्टार संग अफेयर का आरोप लगाया.
नई दिल्ली: अगर आपने ‘मेरे अंगने में’, ‘देवों के देव…महादेव’, ‘जीजी मां’, ‘बाल वीर’ और ‘लाडो 2’ जैसे टीवी शो देखे हैं, तो आप जानते हैं कि हम किस हीरोइन की बात कर रहे हैं. उन्होंने पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की थी. हम चारू असोपा की बात कर रहे हैं. उन्होंने 2021 में बेटी जियाना को जन्म दिया था, मगर पति संग रिश्ते में खटास आने के बाद शादी में दिक्कतें शुरू हो गईं. (फोटो साभार: Instagram@asopacharu)
चारू असोपा ने बताया कि जब राजीव बिना बताए दिल्ली चले गए, तो उन्हें उनके बैग में कथित अफेयर के सबूत मिले. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे उनके बैग में कंडोम मिले.’ (फोटो साभार: Instagram@asopacharu)
चारू असोपा ने आरोप लगाया कि प्रेग्नेंसी के दौरान राजीव सेन ने उन्हें धोखा दिया था. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ज्यादातर समय मुंबई में बिताया, जबकि राजीव घंटों घर से बाहर रहते थे और देर से लौटते थे. उन्होंने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि राजीव कभी-कभी कहते थे कि वे अपनी कार में सोए थे और लंबे समय तक बाहर रहने के लिए दूसरे बहाने बनाते थे.
(फोटो साभार: Instagram@asopacharu)
Add News18 as
Preferred Source on Google
चारू असोपा ने कहा कि राजीव अक्सर बाहर रहने के लिए अलग-अलग वजहें बताते थे. उन्होंने एक बार कहा कि वे बांद्रा के कैफे में तब तक बैठे रहते थे, जब तक ट्रैफिक कम न हो जाए. उन्होंने दूसरी बार कहा कि वे कैफे में समय बिताते थे. (फोटो साभार: Instagram@asopacharu)
चारू असोपा ने राजीव पर मारपीट का आरोप भी लगाया और कहा कि उन्होंने पुलिस को बुलाकर शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने कहा कि जब राजीव माफी मांगते थे तो वे बार-बार उन्हें माफ कर देती थीं क्योंकि वे उनसे प्यार करती थीं और शादी को बचाना चाहती थीं.
(फोटो साभार: Instagram@asopacharu)
कपल ने 2019 में शादी की और 2021 में उनकी बेटी जियाना का जन्म हुआ. इन आरोपों के कारण उनकी शादी में कई बार अलगाव और सुलह हुई. आखिरकार, जून 2023 में उनका तलाक हो गया. (फोटो साभार: Instagram@asopacharu)
चारू ने बताया कि एक बार उन्होंने तलाक का फैसला वापस ले लिया था, जब राजीव ने वादा किया था कि उनकी समस्याएं दोबारा नहीं होंगी. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए शादी को एक और मौका देने का फैसला किया, लेकिन यह सुलह ज्यादा दिन नहीं चली.
(फोटो साभार: Instagram@asopacharu)
राजीव ने चारू के आरोपों को नकारा और उन पर भी एक्टर करण मेहरा के साथ अफेयर का आरोप लगाया. ‘न्यूज18 इंग्लिश’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, चारू ने उनके दावे को खारिज कर दिया और उन्हें झूठा बताया, जबकि राजीव ने कहा कि उन्हें चारू की मां से कथित रिश्ते के वॉयस नोट्स मिले थे. (फोटो साभार: Instagram@asopacharu)
तलाक के बाद चारू असोपा ने कहा कि वह जियाना की खातिर राजीव के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को अपने पिता के साथ समय बिताने का मौका मिलना चाहिए और उसे अपने माता-पिता को नाखुश या खराब रिश्ते में नहीं देखना चाहिए. (फोटो साभार: Instagram@asopacharu)










