Last Updated:
जैस्मिन भसीन ने श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात की, इसे मार्गदर्शन यात्रा बताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर गुरुदेव को धन्यवाद दिया. जैस्मीन भसीन ने बताया कि गुरुदेव ने सही मार्गदर्शन देने में मदद की.
Photo Credit: Insta/Jasmine Bhasin
टेलीविजन अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने हाल ही में आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात की. अभिनेत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि उनके लिए यह यात्रा एक अलग तरह का मार्गदर्शन है.
अभिनेत्री ने अपनी इस यात्रा की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं, जिसमें वे श्रीश्री रविशंकर से आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं. अपनी इस यात्रा की तस्वीरें पोस्ट कर जैस्मीन ने लिखा, “जिंदगी में कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जैसे वो हमारे लिए पहले से ही तैयार थीं, वो भी ऐसे वक्त जब पता नहीं होता कि हमें असल में इसकी जरूरत थी. शुक्रिया गुरुदेव मुझे उस वक्त मिलने के लिए जब मेरे अंदर बहुत कुछ चल रहा था. मेरे मन में बहुत सारी उलझने थीं, दिल में तूफान और आत्मा में ऐसे सवाल, जो मैंने किसी से शेयर नहीं किए थे.”
जैस्मीन भसीन ने क्या कहा
अभिनेत्री जैस्मीन भसीन ने बताया कि गुरुदेव ने सही मार्गदर्शन देने में मदद की. उन्होंने लिखा, “जब मैं आपके सामने बैठी, तो मुझे कुछ भी बताने की जरूर महसूस नहीं हुई, ऐसा लगा जैसे आपको सब कुछ पहले से ही पता था. बिना मेरे कुछ कहे, आपके शब्द, मौजूदगी और मार्गदर्शन ने मेरे अंदर की उन जगहों को छुआ, जिन्हें मैं खुद भी बयां नहीं कर सकती.”
View this post on Instagram
![]()











