{“_id”:”6a98bf15cae47987f506a81d”,”slug”:”top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-3-september-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-09-03″,”type”:”photo-gallery”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सुर्खियां: पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट; ट्रंप बोले- जंग लंबी नहीं चलेगी”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-

2 of 11
अगले 4-5 दिनों तक बारिश के आसार
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: अगले 4 दिन और बरसेगा पानी, 12 से अधिक राज्यों में अलर्ट; भूस्खलन से रास्ते बंद
मध्य भारत के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। नदियों में उफान से ज्यादातर इलाके बाढ़ की चपेट में हैं, भूस्खलन होने से 200 से अधिक सड़कें बंद हैं और कई इलाकों से संपर्क कट गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है और 12 से अधिक राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर

3 of 11
वायुसेना की स्वदेशी प्रहार क्षमता को मजबूती
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दूर बैठा दुश्मन भी खाएगा खौफ: खगंतक-243 का सफल परीक्षण, स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम कैसे बढ़ाएगा सैन्य ताकत?
भारतीय वायुसेना ने स्वदेश में डिजाइन और विकसित किए गए लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम (एलआरजीबी) खगंतक-243 का सफल ड्रॉप परीक्षण किया है। वायुसेना ने बताया कि परीक्षण के दौरान हथियार ने सभी निर्धारित उद्देश्यों को पूरा किया। इसे भारत की स्वदेशी सटीक प्रहार क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
– फोटो : ANI
पश्चिम एशिया संघर्ष: राष्ट्रपति ट्रंप बोले- जंग ज्यादा लंबी नहीं चलेगी; ईरानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान के साथ जारी युद्ध अब ‘बहुत ज्यादा लंबा’ चलेगा। यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था। ईरान पर अमेरिका के नए हमलों के कुछ दिन बाद ट्रंप का यह बयान आया है। दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर

5 of 11
पीएम मोदी
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
एनडीए की नई टीम की आहट: मंत्रालय फेंटे जाएंगे, शिक्षा मंत्रालय हॉट सीट; 70 पार वाले निशाने पर?
राजनीति में कई बार जो होता है, उससे ज्यादा वह बोलता है जो नहीं होता। बुधवार, दो सितंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक नहीं हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन पहले ही बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन से लौट चुके थे। दिल्ली में थे, जल संसाधन मंत्रालय के कार्यक्रम में भी गए। इसके बावजूद बुधवार खाली गुजर गया। इस सन्नाटे को समझना हो तो पिछले बुधवार पर लौटना होगा। पढ़ें पूरी खबर
![]()












