Last Updated:
बॉक्स ऑफिस पर दिनों बॉक्स ऑफिस पर अनोखा मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ सुपरस्टार यश की बड़े बजट वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के बाद दूसरे हफ्ते में ही पस्त होती नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर महज 2 करोड़ के बजट में बनी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ 27वें दिन भी शानदार कमाई कर रही है. यह मूवी साल 2026 की सरप्राइजिंग हिट बन चुकी है.
नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ का बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में ही दम निकलता नजर आ रहा है. क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के चलते फिल्म की कमाई में लगातार भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. दूसरी तरफ, नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी ‘हनुमान अंश’ कमाई के मामले में धमाल मचा रही है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने भारत में अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
ओपनिंग डे पर देशभर में 101 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ ‘टॉक्सिक’ ने कन्नड़ सिनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की थी. यह इस साल ‘धुरंधर 2’ (103 करोड़) के बाद दूसरी सबसे बड़ी डोमेस्टिक ओपनिंग भी थी. लेकिन पहले दिन के बाद फिल्म का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा. गुरुवार को फिल्म 37.65 करोड़ ही कमा सकी, वीकेंड पर रफ्तार पकड़ने की उम्मीदें भी धरी की धरी रह गईं, जब शनिवार को 25.15 करोड़ और रविवार को सिर्फ 23 करोड़ का कलेक्शन हुआ. (फोटो साभार: Sacnilk)
सोमवार को फिल्म को बड़ा झटका लगा और कलेक्शन गिरकर 7.65 करोड़ पर आ गया. मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 7.85 करोड़ के बाद बुधवार को फिल्म धड़ाम से नीचे आ गिरी. वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, 8वें दिन 5.10 करोड़ ही जुटा सकी. यह अब तक की सबसे कम कमाई है. आठ दिनों के बाद फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 234.70 करोड़ रुपये हो गया है जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन 280.25 करोड़ रुपये है. (फोटो साभार: Sacnilk)
Add News18 as
Preferred Source on Google
जिस रफ्तार से ‘टॉक्सिक’ का कलेक्शन गिर रहा है, उस हिसाब से इसके लिए 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना भी बेहद मुश्किल दिख रहा है. तुलना करें तो यश की पिछली ब्लॉकबस्टर ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ ने अपने शुरुआती 5 दिनों में ही देशभर में 430.15 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था, जिसके आसपास भी ‘टॉक्सिक’ पहुंचती नहीं दिख रही. (फोटो साभार: Sacnilk)
नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. इस मूवी ने हाल ही में कमाई के मामले में यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को भी पीछे छोड़ दिया है. शो की संख्या और ऑक्यूपेंसी में बुधवार को आई हल्की गिरावट के बावजूद सिनेमाघरों में फिल्म का दबदबा बरकरार है. (फोटो साभार: Sacnilk)
फिल्म ने 27वें दिन 7037 शो के जरिए 7.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, भारत में इसका कुल कलेक्शन 61.38 करोड़ तक पहुंच गया है. जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन 72.32 करोड़ रुपये हो गया है. शोभिनव सत्या स्टारर यह फिल्म इस साल की सबसे सरप्राइजिंग हिट साबित हुई है. (फोटो साभार: Sacnilk)
आपको जानकर हैरानी होगी कि महज 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी रही. पहले दिन फिल्म ने महज 10 लाख कमाए थे और शुरुआती दो हफ्तों में यह सिर्फ 1.48 करोड़ ही जुटा सकी थी. लेकिन तीसरे हफ्ते से फिल्म की किस्मत अचानक बदली और इसने 10.40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. (फोटो साभार: Sacnilk)
चौथे हफ्ते में तो रफ्तार और तेज हो गई, जहां फिल्म ने शुक्रवार को 6.25 करोड़, शनिवार को 9.25 करोड़ और रविवार को 12.75 करोड़ की बंपर कमाई की. वीकेंड खत्म होने के बाद भी इसका जलवा कायम रहा और फिल्म ने सोमवार को 5.50 करोड़ व मंगलवार को 8.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. (फोटो साभार: Sacnilk)










