जन्माष्टमी का पावन मौका हो और कान्हा के भजनों की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. लेकिन जब से बाहुबली 2 का यह आइकॉनिक गाना रिलीज हुआ है, तब से जन्माष्टमी का हर सेलिब्रेशन इसके बिना अधूरा सा लगता है. 3 मिनट 39 सेकेंड का यह खूबसूरत ट्रैक न सिर्फ मंदिरों और झांकियों की रौनक बढ़ाता है, बल्कि हर साल सोशल मीडिया रील्स पर भी जबरदस्त ट्रेंड करता है. अनुष्का शेट्टी के कातिलाना एक्सप्रेशंस, माखन चोरी का सुंदर जिक्र और एम एम कीरावनी के भक्तिमय संगीत ने इस गाने को हर दिल का पसंदीदा भजन बना दिया है.
![]()










