लखनऊ/ एबीएन न्यूज। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के कर्मचारी कल्याण निधि से स्वीकृत 23 दिव्यांग रेल कर्मचारियों को गोरखपुर स्थित प्रेक्षागृह परिसर में कस्टमाइज्ड वाहन (स्कूटी) वितरित किए गए। महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल की उपस्थिति में प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थी कर्मचारियों को स्कूटी प्रदान की।
लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से दिव्यांग रेल कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके कार्यस्थल तक आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। कस्टमाइज्ड स्कूटी मिलने से कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने-जाने के साथ कार्यस्थल पर आवागमन में भी सुविधा होगी और उनका मनोबल बढ़ेगा।

लाभान्वित कर्मचारियों में बृजेश कुमार वर्मा, सोनेन्द्र कुमार, विकास प्रजापति, अर्जुन सुकंठ पंडित, महेश कुमार राम, अमित कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, प्रशांत कुमार मिश्र, मुन्ना कुमार, अंशुमान, कमाल अहमद अंसारी, वेदव्यास कुशवाहा, बालेन्द्र कुमार, मो. मोइनुद्दीन, धर्मेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार जयसवाल, संजय, उपेन्द्र कुमार गौड, पंकज कुमार, नीरज यादव, बृजेश कुमार यादव, पवन कुमार यादव एवं कुंवर सिंह नेगी शामिल हैं।

रेल कर्मचारियों ने इस मानवीय एवं कल्याणकारी पहल के लिए रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। रेल प्रशासन ने कहा कि कर्मचारी हित एवं कल्याण से जुड़े ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे।
![]()












