अनपरा/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। खड़िया स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर श्रीकृष्ण रूप सज्जा कार्यक्रम रखा गया। इसमें बच्चों ने राधा और श्रीकृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों की पूजा-अर्चना से हुई। इस मौके पर इंजीनियर प्रदीप पांडेय मुख्य अतिथि थे। श्रीमती नीलम शरण श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं, जबकि श्रीमती साक्षी शरण श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि जन्माष्टमी के त्योहार के जरिए बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और भारतीय संस्कृति से परिचित कराने के लिए यह रूप सज्जा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बच्चों ने सुंदर कपड़े पहनकर राधा-कृष्ण का रूप दिखाया, जिससे सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
![]()












