Last Updated:
मध्य प्रदेश के छोटे शहर- सिहोरा से निकला एक्टर ‘मिर्जापुर- द मूवी’ में धमाल मचा रहा है. यह एक्टर फिल्म में चंदू पंचर का किरदार निभा रहा है. एक्टर नाम सतेंद्र सोनी है. सतेंद्र का कद बहुत छोटा है, लेकिन अदाकारी में बड़े-बड़े अदाकारों को टक्कर देते हैं. उन्होंने ‘द बंसल मर्डर्स’, ‘रात अकेली है’ और ‘हैलो बच्चों’ जैसी फिल्में की हैं.
मध्य प्रदेश में सिहोरा के रहने वाले सतेंद्र सोनी ने महज 27 साल के हैं. अपनी कम हाइट को करियर का रोड़ा बनने नहीं दिया. भले ही उन्हें संघर्ष करना पड़ा, लेकिन अपनी हाइट और रंग-रूप को करियर में बाधा डालने नहीं दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @satendrassoni)
सतेंद्र सोनी 4 फुट 11 इंच के हैं. कम हाइट की चलते उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया और अपनी एक अलग इमेज भी चमकाई है. अब ‘मिर्जापुर- द मूवी’ ने उनके करियर में अहम मोड़ ला दिया है. अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. यहां हम आपको उनके करियर और संघर्षों के बारे में बता रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @satendrassoni)
सतेंद्र सोनी के एक्टिंग करियर की शरुआत 12वीं क्लास के बाद हुई. उन्होंने अखबार में एक विज्ञापन देखकर एक नाटक (प्ले) में हिस्सा लिया. लगभग एक साल तक थिएटर करने के बाद, सतेंद्र अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई आ गए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @satendrassoni)
Add News18 as
Preferred Source on Google
सतेंद्र सोनी को पहला ब्रेक आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह स्टार ‘डॉक्टर जी’ से मिला. साल 2022 में आई यह फिल्म एक मेडिकल कॉमेडी-ड्रामा थी. इसी साल वह शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी शक्ति कपूर के साथ स्टेज पर दिखाई दिए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @satendrassoni)
साल 2023 में फिल्म ‘भगवान भरोसे’ में उन्होंने लीड रोल निभाया. इस फिल्म में उनके किरदार ‘भोला’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने खूब सराहा. इसके अगले साल यानी 2024 में किरण राव के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा ‘लापता लेडीज’ में वह ‘छोटू’ का किरदार में दिखाई दिए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @satendrassoni)
‘लापता लेडीज’ ने उनकी पहचान को नेशनल और इंटरनेशनल लेवेल पर पहुंचा दी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे ‘लॉस्ट लेडीज’ नाम से रिलीज किया गया था. फिल्म ने नेशनल जिसमें स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल और प्रतिभा रांता लीड रोल में थे. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @satendrassoni)
लगातार मिलती सफलता और फेम के बीच सतेंद्र ने इस साल एक फिल्ममेकर पर उन्हें बंधक बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने 26 जून 2026 एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया. इस वीडियो में रोते हुए नजर आए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @satendrassoni)
सतेंद्र सोनी ने आरोप लगाया कि काम के पैसे मांगने पर उन्हें और अन्य कलाकारों को फिल्म ‘पेड़ पालकी’ से निकाल दिया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. बंधक भी बनाया. उन्होंने पूरे घटनाक्रम को बताया. फिल्ममेकर के नाम लिए. एमपी के मैहर में शूटिंग हो रही थी. मैहर पुलिस की मदद से वह वहां निकले और मुंबई पहुंचने पर सोशल मीडिया पर आभार जताया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @satendrassoni)














