देश-दुनिया की बड़ी खबरें।
– फोटो : अमर उजाला
![]()
{“_id”:”6aa5e8b2acbc1091a00db2ff”,”slug”:”top-news-13-september-2026-brics-summit-pm-modi-zomato-cash-fee-shreyas-iyyer-2026-09-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सुर्खियां: ब्रिक्स सम्मेलन से बदली दिल्ली की सूरत; हरीश रावत छोड़ेंगे पद; जोमैटो ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
देश-दुनिया की बड़ी खबरें।
– फोटो : अमर उजाला
आज रविवार की सुबह देश और दुनिया की तमाम बड़ी और दिलचस्प खबरों के साथ अमर उजाला एक बार फिर हाजिर है। आज की सबसे बड़ी खबर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से आ रही है, जहां पीएम मोदी और शी जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात से लेकर नई दिल्ली घोषणापत्र जारी होने तक पहले दिन कई बड़े फैसले हुए। इस महासम्मेलन का असर राजधानी की सड़कों पर भी दिख रहा है, जहां ब्रिक्स सम्मेलन की वजह से कनॉट प्लेस की पुरानी 80 के दशक वाली खूबसूरत तस्वीर लौट आई है और अतिक्रमण हटते ही पूरा बाजार चमक उठा है। उत्तराखंड की राजनीति में भारी उथल-पुथल मची है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस आलाकमान से अपने सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश करने की बात कही है, हालांकि उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी वफादारी भी दोहराई है। अमेरिका से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक सिरफिरे आरोपी ने महीनों पीछा करने के बाद एक भारतीय महिला पर गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। दिल्ली के वसंत कुंज इलाके के एक नामी होटल में सनसनी फैल गई जब एअर इंडिया के एक पूर्व पायलट कमरे में मृत पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। त्योहारों की बात करें तो आगामी गणेश चतुर्थी के लिए दिल्ली में चार अलग-अलग राज्यों की मिट्टी से गणपति बप्पा की इको-फ्रेंडली मूर्तियां तैयार की जा रही हैं, जिनमें सिर्फ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल हो रहा है। आम जनता की जेब से जुड़ी बड़ी खबर यह है कि जोमैटो अब नकद भुगतान पर पांच से 20 रुपये तक का अतिरिक्त शुल्क वसूलेगी, जिसके लिए ग्राहकों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। कॉरपोरेट जगत में हलचल तेज है क्योंकि आरबीआई ने टाटा संस की एनबीएफसी लाइसेंस सरेंडर करने की अर्जी खारिज कर दी है, जिससे अब कंपनी के शेयर बाजार में लिस्ट होने की अटकलें बढ़ गई हैं। मौसम को लेकर वैज्ञानिकों ने बड़ी चेतावनी जारी की है, जिसके मुताबिक अब अप्रैल से अक्तूबर तक दुनिया में प्रचंड गर्मी पड़ेगी और उत्तर-पश्चिम भारत में वसंत के मौसम से ही भीषण लू का प्रकोप शुरू हो जाएगा। दुनिया के दूसरे कोने रोमानिया से एक अनोखा कारनामा सामने आया है, जहां रीसाइक्लिंग सामग्री से दुनिया की सबसे लंबी मेज बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा गया और बच्चों के अस्पताल के लिए भारी फंड जुटाया गया। खेल जगत से बात करें तो एशियाई खेलों में भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर श्रेयस अय्यर बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों से बातचीत को बेहद अहम बताया। वहीं एंटरटेनमेंट की दुनिया से विवाद जुड़ा है, जहां टीवी को ‘कूड़ेदान’ बताने वाले रोहित के बयान पर टीवी अभिनेत्री देवोलीना भड़क उठीं और उन्होंने कड़ा ऐतराज जताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें, एक ही जगह और एक ही क्लिक में…
![]()


राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक 'खुला पत्र'...
Read moreLast Updated:October 17, 2026, 01:30 IST एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान पर पूनम पांडे ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने फिल्ममेकर...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio