अनपरा/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बनवासी कल्याण आश्रम का स्थलीय निरीक्षण कर वहां रह रहे बच्चों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास में बच्चों के रहने, भोजन, शिक्षा, खेलकूद और अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रावास परिसर में बच्चों के रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने बच्चों के लिए उपलब्ध खेलकूद की सुविधाओं और उनकी गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आश्रम में रह रहे बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बच्चों की सुविधा और आश्रम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होंने आश्रम में आवश्यक सुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
![]()
















