Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की आगामी हॉरर-कॉमेडी ‘नई नवेली’ को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म की रिलीज से ठीक पहले एक्ट्रेस पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचीं, जहां उन्होंने बेहद श्रद्धाभाव से माथा टेककर आशीर्वाद लिया. अपनी फिल्म की सफलता के लिए यामी ने गुरुद्वारा परिसर में अरदास की. यामी गौतम के पटना दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पटना साबिह गुरुद्वारा पहुंची यामी गौतम. (फोटो साभार: Instagram@patna_sahib_vlog)
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम धर इन दिनों अपनी मच-अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. फिल्म के रिलीज से ठीक पहले यामी ने सफलता की कामना के लिए पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका और आशीर्वाद लिया. एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ बड़े पर्दे पर उतारने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस से मिलने और प्रोमो की सफलता का जश्न मनाने के लिए पटना पहुंचीं यामी का जोरदार स्वागत हुआ. ढोल की थाप पर भीड़ उमड़ पड़ी. उन्होंने पटना साहिब में शांति के कुछ पल बिताए, आभार जताते हुए सिर झुकाया और फिल्म की सफलता के लिए गुरुद्वारा में माथा टेककर आशीर्वाद मांगा.
View this post on Instagram
![]()














