दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ‘सेंट्रल पार्क’ को 16 और 17 अक्टूबर के लिए आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है. NDMC ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए आज (15 अक्टूबर) यह नोटिस जारी किया. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कल यानी 16 तारीख को यहां पर ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम का ऐलान किया हुआ है और लोगों से यहां पहुंचने की अपील की थी. आम आदमी पार्टी ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की घोषणा की हुई है.
अभिजीत दीपके ने इस कार्यक्रम की घोषणा CJP के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद की थी. दोनों को जंतर-मंतर में कथित तौर पर अनधिकृत रूप से प्रवेश करने, बांड की शर्तों का उल्लंघन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अभी वो तिहाड़ जेल में हैं.
कनॉट प्लेस के आस-पास धारा 163 लागू- पुलिस
दिल्ली पुलिस ने कहा कि कनॉट प्लेस के आस पास बीएनएसएस की धारा-163 लागू है. पुलिस ने बताया कि एनडीएमसी ने हमें पत्र लिखकर सूचित किया है कि प्रशासनिक कारणों से सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को पार्क बंद रहेगा. एनडीएमसी ने दिल्ली पुलिस से ये भी अनुरोध किया है कि इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील सार्वजनिक पार्क की सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं और किसी भी अन-ऑथराइज्ड व्यक्ति को पार्क में प्रवेश न करने दिया जाए.
Delhi: DCP Neha Yadav says, “CJP appealed to the general public through social media as well as a press conference to gather at Central Park, Connaught Place, at 5:00 PM (October 16) and bring the national flag with them. The Aam Aadmi Party has also appealed to its workers, supporters and the general public to participate in the protest and gather there in large numbers. In view of the prevailing security and law-and-order situation, prohibitory orders under Section 163 of the Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita are already in force in Connaught Place and surrounding areas to maintain peace and order and ensure the safety of people and public and private property. The New Delhi Municipal Council (NDMC) has also informed Delhi Police through a letter that Central Park will remain closed on October 16 and 17 for administrative reasons…”
— IANS (@ians_india) October 15, 2026
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले जमावड़े में शामिल न हों. हालांकि, पुलिस ने ये भी कहा कि राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रगान गाने के लिए 11 लोगों के एक समूह को किसी उपयुक्त जगह पर इसकी इजाजत देने की व्यवस्था की जा सकती है. साथ ही ये भी साफ किया कि धारा-163 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
दिल्ली को IT हब बनाने की तैयारी, औद्योगिक नीति 2026 को मंजूरी











