दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन (समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम) पर आज सोमवार सुबह एक घंटे से मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। व्यस्त समय में यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट कर यात्रियों को इसकी सूचना दी है। डीएमआरसी ने कहा कि हैदरपुर बादली से जहांगीरपुरी के बीच मेट्रो परिचालन प्रभावित है। बता दें कि येलो लाइन कॉरिडोर पर रोजाना औसतन 18 से 20 लाख यात्रियों की यात्रा होती है।
Yellow Line Update
Delay in services between Haiderpur Badli Mor and Jahangirpuri.
Normal service on all other lines.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 7, 2024
दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन पर बीते रविवार के लिए परिचालन के समय में बदलाव किया गया था। इसके लिए डीएमआरसी ने एक एडवाइजरी जारी की थी। येलो लाइन (समयपुर बादली-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम) पर विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर रखरखाव कार्य करने के लिए ट्रेन सेवाओं को छह अक्तूबर रविवार की सुबह 6.40 बजे तक विनियमित की गई।