Last Updated:
सोहा अली खान ने पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में खुलासा किया कि उनके पिता मंसूर अली खान हर साल अक्टूबर में 50 रुपए देते थे. इसका उनकी लाइफ पर गहरा असर पड़ा. उन्होंने इसकी वजह बताई है, जिसे जानकर आप हैरान होंगे.
मुंबई. एक्ट्रेस और राइटर सोहा अली खान ने खुलासा किया कि जब वह 12 साल की थीं, तब उनके पिता मंसूर अली खान ने जन्मदिन पर 500 रुपये का गिफ्ट दिया था. कम उम्र में फाइनेंशियल सिक्योरिटी कैसे सीखी, इस बारे में बात करते हुए सोहा ने अपने पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ में इस याद को शेयर किया. सोहा अली खान ने कहा, “जब मैं 12 साल की थी, मेरे पिता ने मुझे जन्मदिन पर 500 रुपये दिए, लेकिन यहां दिलचस्प बात यह थी कि उन्होंने मुझे एक विकल्प दिया. मैं इसे जैसे चाहूं खर्च कर सकती थी या मैं उन 500 रुपये को वापस दे सकती थी और बदले में वे मुझे हर अक्टूबर में 50 रुपये देंगे.”
सोहा अली खान ने कहा कि उन्होंने दूसरा विकल्प चुना. उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि वे चाहते थे कि मैं ऐसा करूं और उन्होंने अपना वादा निभाया. हर साल, बिना किसी चूक के, मुझे अक्टूबर में 50 रुपये मिलते थे. और यह छोटी सी राशि, यह एक बचत का सबक जैसा लगा, और कैसे एक छोटी, निरंतर आदत, समय के साथ मिलकर, कुछ जरुरत में बदल जाती है.”
सोहा अली खान ने आगे कहा, “और इस प्रैक्टिस ने मुझे सेविंग का महत्व, भविष्य की प्लानिंग बनाने का महत्व सिखाया. और मुझे लगता है कि मैं इस मानसिकता को अपने साथ ले जा पाई हूं, चाहे वह मेरे क्रेडिट कार्ड को डेबिट कार्ड की तरह संभालना हो, यह सुनिश्चित करना कि मेरे बिल समय पर चुकाए जाएं, या मेरे फाइनेंस का ट्रैक रखना हो. फाइनेंशियल डिसिप्लिन आज मेरी पर्सनल लाइफ का हिस्सा बन गया है.”
आखिरी बार ‘छोरी 2’ में दिखीं सोहा अली खान
बात करें वर्कफ्रंट की, तो सोहा अली खान को आखिरी बार हॉरर ड्रामा ‘छोरी 2’ में देखा गया था, जहां उन्होंने दासी मां की प्रभावशाली भूमिका निभाई थी. विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2021 की थ्रिलर ‘छोरी’ का सीक्वल है. फिल्म में नुसरत भरुचा लीड रोल में हैं. सीक्वल में गश्मीर महाजनी और सौरभ गोयल जैसे प्रमुख कलाकारों के प्रदर्शन भी शामिल हैं. भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित यह फिल्म 11 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई थी.
बेटी इनाया संग लाइफ एन्जॉय कर रहीं सोहा अली खान
पर्सनल लाइफ की बात करें, तो सोहा पति कुणाल खेमू के साथ खुशी-खुशी जिंदगी बिता रही हैं. उनकी एक बेटी इनाया खान खेमू है. वह बेटी संग मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं. किताबें लिख रही हैं. अब अपना पॉडकास्ट भी चला रही हैं.
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें
![]()










