दिल्ली में हुए भीषण धमाके में जान गंवाने वाले हसनपुर के खाद व्यापारी लोकेश अग्रवाल और मंगरौला गांव निवासी अशोक कुमार के शव उनके पैतृक निवास पर पहुंच गए हैं। रातभर परिजन और परिचित उनके अंतिम दर्शन के लिए बेसब्री से इंतजार करते रहे। दोनों की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

2 of 8
दिल्ली ब्लास्ट में अमरोहा के दो लोगों की माैत। गमगीन परिजन
– फोटो : संवाद
हसनपुर में व्यापारी लोकेश अग्रवाल के आवास के बाहर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तमाम व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के लोग लोकेश अग्रवाल के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। मंगरौला गांव निवासी अशोक कुमार की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है।

3 of 8
हादसे में जान गंवाने वाले अशोक और लोकेश अग्रवाल
– फोटो : संवाद
अशोक के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट ले जाया गया। व्यापारी लोकेश अग्रवाल के अंतिम संस्कार की तैयारियां उनके छोटे भाई संजू के आने का इंतजार कर रही हैं। वह अहमदाबाद से हसनपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

4 of 8
दिल्ली ब्लास्ट में अमरोहा के दो लोगों की माैत। गमगीन परिजन
– फोटो : संवाद
संजू के पहुंचने के बाद ही लोकेश अग्रवाल के शव को गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। दोनों मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे हसनपुर क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। दोनों की मौत को लेकर एक तरफ जहां लोगों में गम है।

5 of 8
दिल्ली ब्लास्ट में अमरोहा के दो लोगों की माैत। गमगीन परिजन
– फोटो : संवाद
आर्थिक मदद की मांग, अशोक का शव सड़क पर रख लगाया जाम
दिल्ली बम धमाके में मारे गए मंगरौला गांव निवासी डीटीसी बस परिचालक अशोक का शव मंगलवार को गांव पहुंचा। जब परिजन और शव को अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट ले जा रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली रोक दी। इसके बाद शव को सड़क किनारे रखकर विरोध शुरू कर दिया।
![]()










