अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा हो चुका है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप ने सरकार की पहली वर्षगांठ के मौके पर व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित किया। इस बीच देशभर में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। राजधानी वाशिंगटन डीसी में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और ट्रंप प्रशासन की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई। इसी तरह के प्रदर्शन अमेरिका के अन्य हिस्सों में भी आयोजित किए जाने की योजना है।
ट्रंप की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दूसरे कार्यकाल अपने अगले साल में प्रवेश कर चुका है। हालांकि ट्रंप के अपने एक साल के दौरान अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और घरेलू राजनीति के हर नियम को चुनौती दी है। उनके फैसलों ने पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा दी। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए हैं। ताजा तस्वीरें वाशिंगटन डीसी से सामने आई है। जहां लोगों ने ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी की।
#WATCH | Washington, D.C | As US President Donald Trump begins his second year in office, activists across the country are protesting. Visuals from Washington DC. Similar protests are planned across the country. pic.twitter.com/LVuqQ1Czl4
— ANI (@ANI) January 20, 2026
ट्रंप के खिलाफ सड़क पर जनता
वाशिंगटन डीसी में एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि मौजूदा ट्रंप सरकार ने अमेरिका की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाया है और वर्षों में बनाई गई सद्भावना को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने खुद को एक अलग-थलग देश की स्थिति में ला खड़ा किया है। हमने जो सद्भावना बनाई थी, उसे खुद ही नष्ट कर दिया है।
टैरिफ को लेकर ट्रंप की आलोचना
एक अन्य प्रदर्शनकारी ने ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीति और सहयोगी देशों से रिश्तों पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘टैरिफ एक बेहद खराब नीति है। इस सरकार ने पिछले लगभग आधी सदी से हमारे साथ खड़े रहे सहयोगियों से मुंह मोड़ लिया है और उनके साथ विश्वासघात किया है। हम अमेरिका को बड़े खतरे में डाल रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप को न तो अमेरिकी जनता की परवाह है और न ही दुनिया की।’
#WATCH | Washington, D.C | As US President Donald Trump begins his second year in office, activists across the country are protesting. Visuals from Washington DC. Similar protests are planned across the country. pic.twitter.com/wJHWlCGNFo
— ANI (@ANI) January 20, 2026
ये भी पढ़ें: Iran: ‘खामेनेई की ओर हाथ बढ़ाया तो हाथ काट देंगे’, ईरानी सेना की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर घेरा
प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी ट्रंप सरकार की आलोचना की। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘मिनियापोलिस से लेकर ग्रीनलैंड तक बहुत ज्यादा क्रूरता देखने को मिल रही है। पिछले एक साल में इस सरकार ने जिन कार्यक्रमों, सिद्धांतों, सेवाओं, आजादियों, समुदायों और लोगों पर हमला किया है, उन्हें याद रखना भी मुश्किल हो गया है। कई मामलों में लोगों की जान तक चली गई।’
उन्होंने आगे कहा कि यह प्रदर्शन बीते एक साल के कार्यकाल का हिसाब मांगने और आने वाले समय में प्रतिरोध दर्ज कराने के लिए है, ताकि देश को सही दिशा में ले जाया जा सके। प्रदर्शन में दिखाए गए कठपुतली (पपेट) प्रतीक के बारे में उन्होंने कहा, ‘यह प्रतीक बताता है कि अमेरिका में न तो राजा होते हैं और न ही तानाशाह। यह देश उन मूल्यों के लिए खड़ा है, जिन पर लोकतंत्र टिका है।’
ये भी पढ़ें: US: वेनेजुएला पर नरमी, ग्रीनलैंड-नाटो पर सख्ती; ट्रंप सरकार 2.0 के एक साल पूरा होने पर नए संकेत, बताया अद्भुत
ट्रंप ने अपने एक साल के शासन को बताया शानदार
व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह पहली वर्षगांठ है, 20 जनवरी। यह एक अद्भुत दौर रहा है। ये वो उपलब्धियां हैं, जो हमने हासिल की हैं। मैं यहां खड़े होकर एक हफ्ते तक इन्हें पढ़ता रहूं तो भी हम खत्म नहीं कर पाएंगे। लेकिन हमने अब तक किसी भी अन्य प्रशासन की तुलना में कहीं अधिक काम किया है। सैन्य दृष्टि से, युद्धों को समाप्त करने के दृष्टि से, युद्धों को पूरा करने के दृष्टि से, किसी ने भी वास्तव में पहले ऐसे कुछ नहीं देखा।
अन्य वीडियो












