Last Updated:
सुशांत सिंह राजपूत के 40वें बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने भाई के प्रति प्यार और उनके व्यक्तित्व की विशेषताओं को शब्दों में उतारा. सुशांत के जन्मदिन पर श्वेता ने अपने भाई को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘तुम हर सांस और हर धड़कन में मेरे साथ हो और तुम्हारा व्यक्तित्व हमें हमेशा सही दिशा में जीने की प्रेरणा देगा.’
नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में बरकरार है. 14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी यादें और उनका व्यक्तित्व आज भी फैंस के बीच मौजूद है. उनके जन्मदिन पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने भाई के प्रति प्यार और उनके व्यक्तित्व की विशेषताओं को शब्दों में उतारा.
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘सुशांत हर समय मेरे साथ हैं, हर सांस और हर पल में.’ उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं, ‘क्या आप सुशांत को याद करती हो?’ और मैं मुस्कुराती हुई कहती हूं, ‘वह मेरी धड़कन का हिस्सा बन गया है. मैं हर पल अपने दिल की धड़कनों में उसे सुनती हूं, हर दुआ, हर मुस्कान और हर खामोशी में मैं उसे महसूस करती हूं. मैं हर दिन थोड़ी-थोड़ी सुशांत जैसी बन रही हूं.’
पोस्ट में श्वेता ने आगे लिखा, ‘भले ही सुशांत शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह प्रकाश के रूप में मौजूद हैं, वह लोगों को दिशा और प्रेरणा देता है. सुशांत का दिल सोने जैसा था और उसकी आत्मा हमेशा जिज्ञासु, दयालु, निडर और रोशन रही. उसके व्यक्तित्व ने एक ऐसा तरीका और ऊर्जा छोड़ी, जो लाखों लोगों को प्रेरित करती है. ‘
View this post on Instagram
![]()










