Last Updated:
फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर अपनी बेमिसाल मिमिक्री को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक एपिसोड में सुनील ने आमिर खान का रूप धरकर हर किसी को हैरान कर दिया. जिस वक्त शो में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे बतौर मेहमान मौजूद थे, सुनील ने हूबहू आमिर के बोलने के अंदाज, उनके जेस्चर और अनोखे व्यक्तित्व को पर्दे पर उतारा. उनकी इस कमाल की परफॉर्मेंस ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि खुद आमिर खान को भी अपना मुरीद बना लिया है.
नई दिल्ली. सुनील ग्रोवर ने हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आमिर खान की जबरदस्त मिमिक्री की थी. अब इस पर आमिर खान का रिएक्शन आया है और उन्होंने सुनील ग्रोवर की जमकर तारीफ की. एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि उन्हें सुनील ग्रोवर बहुत पसंद हैं और वह एक बेमिसाल कलाकार हैं. आमिर ने सुनील की तारीफ करते हुए कहा कि जब उन्होंने खुद को सुनील के अंदाज में देखा, तो वह हंसते-हंसते लोटपोट हो गए.
View this post on Instagram
![]()











