Last Updated:
‘इंडियन आइडल 16’ के गणतंत्र दिवस स्पेशल एपिसोड में पहलगाम टेरर अटैक की पीड़िता आयशान्या द्विवेदी शामिल हुईं. शो में उन्होंने अपने पति के सबसे पहले गोली लगने की बात याद की और भारतीय सेना का धन्यवाद किया. उनकी बातें सुनकर जज बादशाह, श्रेया घोषाण और विशाल ददलानी भावुक होते हैं.
मुंबई. पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. इस हमले में कई लोगों की जान गई और कई परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई. इन्हीं में से एक थीं आयशान्या द्विवेदी, जिनके पति शुभम की शादी के सिर्फ दो महीने बाद ही इस हमले में मौत हो गई थी. अब आयशान्या ‘इंडियन आइडल 16’ के गणतंत्र दिवस स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगी. सोनी टीवी ने हाल ही में इस एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें आयशान्या भावुक होकर घटना को याद करती हैं और भारतीय सेना का आभार जताती हैं.
आयशान्या द्विवेदी ने अपने दर्द को शेयर करते हुए वह कहती हैं, “शादी को मेरे 2 महीने हुए थे. शुभम सबसे पहले शॉट हुआ था. इंडियन आर्मी, आप लोगों ने उन 26 बहनों का बदला लिया है. मुझे सच में बहुत गर्व है.” यह सुनकर शो में मौजूद जज और ऑडियंस समेत भारतीय सेना की जवान भी भावुक हो गए. उनकी ये बातें, जिनमें दर्द और हिम्मत साफ झलकती है, सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू गईं और इमोशनल रिएक्शन की बाढ़ आ गई.
View this post on Instagram
![]()










