Last Updated:
‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों में दीवानगी चिर चढ़कर बोल रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. सनी देओल के फैंस ने पोस्टर पर दूध चढ़ाया और फूल माला पहनाकर अपनी दीवानगी जाहिर की. थियेटरों में देशभक्ति का जबरदस्त माहौल देखने को मिला.
नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं रहतीं, बल्कि वे एक भावना बन जाती हैं. ‘बॉर्डर 2’ के साथ भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है, बल्कि सनी देओल के फैंस के बीच एक ऐसा जुनून पैदा कर दिया है जिसे देख हर कोई दंग है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी के कई हैरान करने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं.
सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा सनी पाजी के फैंस की हो रही है. वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस ने सिनेमाघरों के बाहर लगे सनी देओल के बड़े पोस्टर को फूलों की माला पहनाई और फिर उसे दूध से नहलाया. साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार्स के लिए ऐसा क्रेज अक्सर देखा जाता है, लेकिन बॉलीवुड में लंबे समय बाद किसी एक्टर के लिए ऐसा जुनून देखने को मिला है.
थिएटर पहुंचे ट्रैक्टर और तोप
फिल्म बॉर्डर 2 के प्रति रोमांच का आलम यह है कि दर्शक किसी आम फिल्म की तरह नहीं, बल्कि एक फेस्टिवल की तरह सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं. पंजाब और हरियाणा समेत कई इलाकों में फैंस अपने ट्रैक्टरों पर फिल्म के बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर टिकट खरीदने पहुंच रहे हैं. यह नजारा किसी बड़ी राजनीतिक रैली जैसा प्रतीत हो रहा है. एक क्रेजी फैन तो सनी देओल के प्रति अपना प्यार जताने के लिए थिएटर के बाहर तोप का रेप्लिका लेकर ही पहुंच गया. सिनेमाघरों के बाहर लोग हाथों में तिरंगा लेकर नाच रहे हैं और फिल्म के गानों पर थिरक रहे हैं. क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग, हर पीढ़ी ‘बॉर्डर 2’ के रंग में रंगी नजर आ रही है.
देशभक्ति का जबरदस्त सैलाब
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कामयाबी केवल इसके कलाकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन यादों को ताजा कर रही है जो 1997 में पहली ‘बॉर्डर’ ने बनाई थीं. दर्शक सनी देओल के ‘तारा सिंह’ और अब फिर से ‘मेजर कुलदीप सिंह’ वाले अवतार को देखकर भावुक और रोमांचित हैं. टिकट खिड़की पर लगी लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि देशभक्ति और सनी देओल का कॉम्बिनेशन आज भी हिंदी सिनेमा का सबसे हिट फॉर्मूला है.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()










