Last Updated:
लोकेश कुमार अपनी नई वेब सीरीज ‘हम सब की यादें’ से कहानीकार बन रहे हैं, जिसे ‘फेमरूट प्रोडक्शन’ ने बनाया है और हाइब्रिड रिलीज मॉडल अपनाया गया है. एक्टर से फैंस को काफी उम्मीदें हैं.
नई दिल्ली: डिजिटल एंटरटेनमेंट के इस बदलते दौर में कंटेंट क्रिएटर्स अब केवल 15-30 सेकंड के शॉर्ट वीडियो तक सीमित नहीं हैं. सोशल मीडिया की दुनिया में ‘लिलरोबोटबॉय’ (Lilrobotboy) के नाम से मशहूर लोकप्रिय अभिनेता और क्रिएटर लोकेश कुमार अब एक बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार हैं. वह जल्द ही अपनी नई यूथ-बेस्ड वेब सीरीज ‘हम सब की यादें’ के जरिए लंबी कहानियों की फील्ड में कदम रख रहे हैं.
वेब सीरीज ‘हम सब की यादें’ युवाओं को केंद्र में रखकर बनाई गई है. कॉलेज लाइफ, गहरी दोस्ती, पहली मोहब्बत और छात्र जीवन के वे छोटे-छोटे पल जो बाद में जिंदगी भर की यादें बन जाते हैं, इस सीरीज की मुख्य थीम हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आज भी कॉलेज रोमांस और युवाओं के संघर्ष से जुड़ी कहानियों को काफी पसंद किया जाता है, क्योंकि दर्शक इन्हें अपनी निजी जिंदगी से जोड़कर देख पाते हैं. लोकेश कुमार की यह सीरीज भी इन्हीं भावनाओं और रिश्तों को पर्दे पर उतारने का प्रयास है.
एक नई पहचान: क्रिएटर से कहानीकार तक
लोकेश कुमार हमेशा से ही अपने हाई-क्वालिटी डिजिटल कंटेंट के लिए जाने जाते रहे हैं. फेम्सरूट प्रोडक्शन (Fameroot Production) के सहयोग से तैयार हो रही यह सीरीज उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी. इस प्रोजेक्ट के माध्यम से वह न केवल एक अभिनेता के रूप में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, बल्कि एक संजीदा कहानीकार के रूप में भी अपनी पहचान स्थापित करेंगे.
हाइब्रिड रिलीज मॉडल: दर्शकों तक पहुँचने का अनोखा तरीका
वेब सीरीज को रिलीज करने के लिए एक विशेष ‘हाइब्रिड मॉडल’ अपनाया गया है. सीरीज के पहले तीन एपिसोड यूट्यूब पर मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस कहानी से जुड़ सकें. कहानी के अगले पड़ाव और बाकी के एपिसोड ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जारी किए जाएंगे. डिजिटल माध्यमों पर यूथ-ओरिएंटेड कंटेंट की बढ़ती मांग के बीच ‘हम सब की यादें’ एक ताजी हवा के झोंके की तरह है. लोकेश कुमार के फैंस और युवा दर्शकों के बीच इस सीरीज को लेकर अभी से काफी चर्चा है. यह देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया पर अपनी कॉमेडी और स्टाइल से दिल जीतने वाले लोकेश, एक इमोशनल वेब सीरीज के जरिए दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाते हैं.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()










