Last Updated:
सनी देओल की इन दिनों फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता एंजॉय कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई. रविवार शाम स्क्रीनिंग के दौरान एक इमोशनल पल देखने को भी मिला. स्क्रीनिंग के खास मौक पर सनी देओल के साथ उनकी बहनें ईशा देओल और अहाना देओल भी उन्हें सपोर्ट करती नजर आईं. धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार तीनों का यूं साथ दिखना इस बात का सबूत है कि उन्हें लेकर होने वाली सभी चर्चाए सिर्फ अफवा है.
नई दिल्ली. सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रविवार शाम मुंबई में रखी गई. इस दौरान इवेंट के दौरान एक खास पल देखने को मिला. सनी देओल के साथ उनकी दोनों बहनें ईशा देओल और अहाना देओल भी नजर आईं. पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद ये पहली बार हैं कि तीनों बहन भाई साथ नजर आए. इस खास पल ने फैंस का ध्यान खींच लिया.
सनी-ईशा और अहाना ने जमकर दिए पोज
रविवार को हुई’बॉर्डर 2′ की स्पेशल स्क्रीनिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि सनी देओल स्क्रीनिंग के दौरान अपनी दोनों बहनें ईशा देओल और अहाना देओल का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. तीनों भाई बहनों ने जमकर पोज दिए. पिता के निधन के बाद ये पहली बार देखा गया कि तीनों साथ में स्पॉट किया किए गए. सनी, ईशा और अहाना ने इस दौरान कैमरे के सामने जमकर पोज दिए.
View this post on Instagram
![]()










