अपने सिने करियर में यूं तो किशोर कुमार ने कई हिट और सुपरहिट गाने गाए थे. लेकिन साल 1968 में आई फिल्म’पड़ोसन’में एक गाने को तो किशोर कुमार ने अमर बना दिया था. वो गाना है मेरी प्यारी बिंदू… गाने में सुनील दत्त और सायरा बानो नजर आए थे. सुनील दत्त के बेटे संजय दत्त ने इस बात का खुलासा किया था कि ये गाना बिना किसी तैयारी के बना था. बल्कि गाने एक सीन में फिल्माना था. लेकिन सीन के बारे में सुनकर उस दिन किशोर कुमार ने पैकअप करवा दिया. अगले दिन वो उसका गाना बनाकर लाए और वो आइकॉनिक सॉन्ग बना. संजय दत्त ने इस बात का खुलासा भी किया था कि फिल्म किसी स्क्रिप्ट की मदद से तैयार नहीं हुई थी. बल्कि सेट पर आकर लोग सीन डिस्कस करते थे और फिर उसे शूट करते थे. गाने को 58 साल बाद भी लोग भूल नहीं पाए है. गाने में सुनील दत्त और किशोर अपनी ही पड़ोसन को इंप्रेस करने के लिए गाना गाते हैं.
![]()











