Last Updated:
वरुण धवन को ‘बॉर्डर 2’ के गाने और ट्रेलर के सामने आने के बाद से ही लगातार ट्रोल किया जा रहा था. लोगों ने उनकी स्माइल को लेकर खूब सवाल उठाए थे. बाद में मेकर्स ने खुद सामने आकर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था. लेकिन अब खुद वरुण धवन ने साफ कर दिया है कि उन्हें ये बातें परेशान नहीं करती. वहीं बॉर्डर 2 में वरुण के चाहने वाले उनकी तारीफ में लगातार कसीदें पढ़ रहे हैं.
नई दिल्ली. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के बाद से ही लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म में ट्रेलर के सामने आने के बाद से ही सबसे ज्यादा चर्चा वरुण धवन की हुई है. एक्टर को सोशल मीडिया को लगातार ट्रोल्स किया जा रहा था. लेकिन अब खुद वरुण धवन ने ये इस पर अपनी बात रखी है. उन्होंने साफ कर दिया है कि वह सिर्फ अपने काम पर फोकस करते हैं.
वरुण ने री-शेयर की पोस्ट
हाल ही में वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर डायरेक्टर शशांक खेतान द्वारा लिखा गया अपने परफॉर्मेंस का रिव्यू री-शेयर किया. शशांक ने वरुण की तारीफ करते हुए लिखा कि भले ही उनकी मुस्कान थोड़ी टेढ़ी हो, लेकिन वह दिल के बहुत साफ है और उनकी आंखों में सच्चाई साफ देखने को मिलती है. बॉर्डर 2 में भी उनकी ये ईमानदारी और मेहनत साफ नजर आई है. उन्होंने वरुण के काम को मजबूत, ईमानदार और शानदार बताया और इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए उन्हें बधाई भी दी है.

पोस्ट जीत रही फैंस का दिल
पहले भी फोटो शेयर कर जीता था दिल
इससे पहले भी वरुण धवन अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपने फैन्स से घिरे हुए दिख रहे थे. इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था कि बॉर्डर 2 में प्यार हमेशा नफरत पर भारी पड़ेगा और इसके लिए उन्होंने फैन्स का धन्यवाद भी किया था.इससे पहले वरुण धवन ने फिल्म के Braves Of The Soil ट्रिब्यूट ट्रेलर लॉन्च के दौरान ट्रोलिंग पर भी खुलकर बात की थी.
बता दें कि ट्रोल्स के निशाने पर आने के बाद ही वरुण धवन ने कहा था कि उन्हें बॉर्डर 2 पर पूरा भरोसा है. सोशल मीडिया की राय पर वह ध्यान नहीं देते. उनके मुताबिक, एक अच्छी फिल्म बनाना जरूरी है, नंबर उनके लिए मायने नहीं रखते.
- बॉर्डर 2 साल 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है, जिसे लोग आज भी याद करते हैं.
- फिल्म में वरुण धवन अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं और उनके परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है.
- बॉर्डर 2 में सनी देओल भी दमदार अंदाज में लौटे हैं, जिससे फिल्म का इमोशनल कनेक्शन और मजबूत हुआ है.
- फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
- रिलीज से पहले फिल्म के गाने ‘घर कब आओगे’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा और मीम्स बने.
- कुछ लोगों ने वरुण धवन की एक्सप्रेशन्स को लेकर ट्रोल भी किया, जिस पर एक्टर ने शांति से प्रतिक्रिया दी.
- बॉर्डर 2 देशभक्ति, जज्बे और सैनिकों की कुर्बानी की कहानी दिखाती है.
- रिलीज के बाद फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी ओपनिंग रही.
- बॉर्डर 2 उन फिल्मों में शामिल हो गई है, जिन्हें फैन्स थिएटर में पूरे परिवार के साथ देखना पसंद कर रहे हैं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
![]()










