Last Updated:
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने अपने दूसरे बेटे के नामकरण सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने बेटे का चेहरा तो नहीं दिखाया, लेकिन नाम रिवील कर दिया है. फैमिली फोटोज वाली इस पोस्ट पर इंडस्ट्री के उनके दोस्त और फैंस कमेंट्स कर बधाई दे रहे हैं. सुनील शेट्टी, ईशा सिंह और रुबिना दिलैक ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं.
मुंबई. कॉमेडियन भारती सिंह ने 19 दिसंबर 2025 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया था. भारती और हर्ष लिंबाचिया ने बेटे के जन्म के लगभग एक महीने बाद अपने सोशल मीडिया पर अपने पहले बेटे लक्ष के साथ एक जॉइंट पोस्ट में अपने दूसरे बेटे का नाम रिवील कर दिया है. भारती और हर्ष ने इस पोस्ट में नामकरण समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम यशवीर रखा है. तस्वीरों में पूरी फैमिली बहुत खुश नजर आ रही हैं.
भारती सिंहर और हर्ष लिंबाचिया की ज्वाइंट पोस्ट में भारती ने हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला रेड कुर्ता सेट पहना हुआ है और बालों का जूड़ा बनाया है. उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया. वहीं, लक्ष और हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने मैचिंग ब्लू कुर्ता पहना है, जिसमें खूबसूरत कढ़ाई की गई है. पोस्ट का सबसे प्यारा हिस्सा था कि भारती का छोटा बेटा भी लक्ष और हर्ष की तरह मैचिंग आउटफिट में नजर आया. हालांकि, भारती और हर्ष ने छोटे बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया. उसके चेहरे पर दिल वाला स्टीकर लगाकर छुपा दिया.

भारती सिंह और उनकी पूरी फैमिली की झलक. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @bharti.laughterqueen)
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने पोस्ट के कैप्शन में दिल वाले इमोजी के साथ ‘यशवीर’ लिखा. जैसे ही भारती और हर्ष ने अपने दूसरे बेटे का नाम बताया, फैंस और दोस्तों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया. सुनील शेट्टी ने रेड हार्ट इमोजी और एक इमोशनल आई इमोजी शेयर किया. रुबिना दिलैक ने लिखा, “अति सुंदर”. वहीं, ईशा सिंह, करिश्मा तन्ना, अदा खान और किश्वर मर्चेंट ने भी पोस्ट पर रिएक्ट किया.
फैंस ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी. एक ने दिल और नजर न लगने वाले इमोजी लिखा, “यशवीर, भगवान काजू को ढेर सारी खुशियां और अच्छी सेहत दें.”. दूसरे फैन ने कमेंट किया, “लक्ष और यशवीर बहुत प्यारे नाम हैं, बहुत स्वीट”. तीसरे ने कमेंट में लिखा, “यशवीर बहुत ही अच्छा नाम है और यशवीर को ढेर सारा प्यार और आप सबको भी ढेर सारा प्यार.”
बता दें कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया था. कपल अपने बेटे को प्यार से काजू बुलाता है. दूसरे बेटे के जन्म के सिर्फ दो हफ्ते बाद ही भारती ने काम पर वापसी कर ली थी और उन्हें “लाफ्टर शेफ्स फन अनलिमिटेड” के तीसरे सीजन की शूटिंग लोकेशन पर देखा गया था. उनके बड़े बेटे लक्ष का जन्म 2022 में हुआ था. लक्ष तीन साल का है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
![]()










