जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डोलगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ के दौरान सूत्रों के अनुसार तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए उधमपुर के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
![]()

जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन में भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स शामिल है और इसे ऑपरेशन त्राशी-I नाम दिया गया है। शनिवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया।
सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश में अभियान जारी है। सुरक्षाबल हालात पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं।
यह खबर भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: डोलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक हफ्ते से छिपे हैं जैश के आतंकी
![]()

Last Updated:February 16, 2026, 16:09 ISTमृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने सहर’ 20 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है....
Read morehttps://www.youtube.com/watch?v=A3Tq_hSlO58 90 के दशक के कई गाने ऐसे हैं, जो आज भी शादियों के संगीत में सुने जाते हैं. ऐसा ही...
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio