Last Updated:
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे तोड़ना किसी भी फिल्म के लिए आसान नहीं होगा. फिल्म ने 245 करोड़ रुपये की नॉन-थिएट्रिकल डील हासिल करके इतिहास रच दिया है. कथित तौर पर इस बड़ी डील में जियो हॉटस्टार ने 150 करोड़ में डिजिटल राइट्स, स्टार नेटवर्क ने 50 करोड़ में सैटेलाइट राइट्स और टी-सीरीज ने 45 करोड़ में म्यूजिक राइट्स खरीदे हैं. दिलचस्प बात यह है कि पहली फिल्म (140 करोड़) के मुकाबले सीक्वल की ब्रांड वैल्यू लगभग दोगुनी हो गई है. जियो स्टूडियोज के लिए फिल्म एक जैकपॉट साबित हो रही है.
‘धुरंधर 2’ का दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है.
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही एंटरटेनमेंट जगत में तहलका मचा दिया है. इस सीक्वल ने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स (डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक) के जरिए 245 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ डील हासिल की है. यह आंकड़ा न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि बीते कुछ सालों में हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी डील्स में से एक बनकर उभरी है. इस भारी-भरकम रकम ने साबित कर दिया है कि बाजार में इस समय रणवीर सिंह की स्टार पावर और आदित्य धर की विजनरी निर्देशन पर फिल्म इंडस्ट्री को पूरा भरोसा है.
पिंकविला की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल और सैटेलाइट माध्यमों से फिल्म को जबरदस्त फायदा हुआ है. जियो हॉटस्टार ने फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स को 150 करोड़ रुपये में हासिल किया है, जो किसी भी एक्शन सीक्वल के लिए एक बड़ी अचीवमेंट है. वहीं, सभी भाषाओं के सैटेलाइट राइट्स स्टार नेटवर्क को 50 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं. इसके अलावा, फिल्म के संगीत की साख को देखते हुए टी-सीरीज ने इसके म्यूजिक राइट्स 45 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. इन अलग-अलग प्लेटफार्मों से हुई कुल कमाई ने फिल्म के फाइनेंशियल को रिलीज से पहले ही बेहद मजबूत और सुरक्षित कर दिया है.
फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू हुई दोगुनी
फिल्म ‘धुरंधर’ की वैल्यू में जबरदस्त उछाल आया है. जहां इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ने लगभग 140 करोड़ रुपये के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स बेचे थे, वहीं इसके दूसरे भाग ‘धुरंधर 2’ ने करीब 245 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है. यानी फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू लगभग दोगुनी हो चुकी है. ऐसे समय में जब सैटेलाइट टीवी की कमाई घट रही है और डिजिटल बाजार बहुत ज्यादा प्रतियोगी हो गया है, किसी फिल्म की वैल्यूएशन में इतनी बड़ी उछाल होना एक दुर्लभ और असाधारण फाइनेंशियल अचीवमेंट मानी जा रही है.
रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की फाइनेंशियल सफलता बॉक्स ऑफिस से इतर बड़ी एक्शन फ्रेंचाइजी की अहमियत को नए सिरे से डिफाइन कर रही है. जियो स्टूडियोज के लिए यह प्रोजेक्ट एक जैकपॉट साबित हो रहा है, जिसका बिजनेस मॉडल भविष्य की बड़ी फिल्मों के लिए एक उदाहरण सेट कर सकता है. अप्रैल के महीने में फिल्म के बिजनेस से जुड़े और भी अहम डिटेल सामने आने की उम्मीद है. फिलहाल, यह साफ है कि ‘धुरंधर 2’ ने अपनी रिलीज से पहले ही मुनाफे का एक ऐसा रिकॉर्ड खड़ा कर दिया है, जिसे पार करना किसी भी अन्य फिल्म के लिए एक बड़ी चुनौती होगी.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()










