नई दिल्ली: जया प्रदा की पहली हिंदी फिल्म ‘सरगम’ का एक दुखभरा गाना मोहम्मद रफी ने इतने दिल से गाया था कि आज भी सुनने वाली की रूह कांप उठती है. कहते हैं कि महान गायक की दर्दभरी गायकी ने लीड एक्टर ऋषि कपूर को भी झकझोर दिया था. हम गाने ‘हम तो चले परदेस’ की बात कर रहे हैं, जिसमें उस शख्स के गम को बयां किया गया है, जिसे मजबूरी में गांव-घर छोड़कर परदेस का रुख करना पड़ता है. गाना जिंदगी की कड़वी सच्चाई को बयां करता है. 47 साल बाद भी गाना लोगों की आंखों में आंसू ला देता है.
![]()










