Last Updated:
प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने मजेदार और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पिता जितेंद्र को लेकर एक ऐसा पोस्ट किया, जिससे फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. एकता ने जितेंद्र की फिल्म नागिन का एक वीडियो शेयर किया और बड़े ही मजाकिया लहजे में लिखा कि उनके पिता तो असली इच्छाधारी नाग थे. इसके साथ ही उन्होंने अपनी ‘नागिन’ सीरीज की सफलता को पिता के इस फिल्मी अवतार से जोड़ते हुए फैंस से एक बड़ा ही मजेदार सवाल पूछ लिया.
साल 1976 में रिलीज हुई थी जितेंद्र की फिल्म नागिन.
नई दिल्ली. हर बेटी के लिए उसके पिता एक सुपरहीरो की तरह होते हैं, लेकिन मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने पिता जितेंद्र को एक अलग ही नजरिए से देखती हैं. एकता ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह उनके पिता असली इच्छाधारी नाग थे. एकता का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने और पिता के अनोखे रिश्ते को बड़े ही कूल और फिल्मी अंदाज में बयां किया है.
View this post on Instagram
![]()










