How to Read DTC Bus Route Numbers and Service Codes DTC Bus Code: दिल्ली की सड़कों पर चलने वाली लाल-हरी रंग की दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसें रोजाना लाखों यात्रियों की जरूरत हैं। लेकिन रूट नंबर के साथ लिखे STL, EXT, LTD, TMS, OMS जैसे कोड अक्सर यात्रियों को उलझन में डाल देते हैं। सही बस पकड़ने और समय बचाने के लिए इन कोड्स का मतलब समझना बेहद जरूरी है।
बस पर लिखा STL क्या बताता है?
STL (शॉर्ट टर्न लूप) का मतलब है कि यह बस पूरे रूट पर नहीं जाती।
ऐसी बसें किसी खास इलाके या रूट के सीमित हिस्से में ही चलती हैं और किसी बड़े स्टॉप से पहले ही वापस मुड़ जाती हैं। इन्हें आमतौर पर उन जगहों पर चलाया जाता है जहां भीड़ ज्यादा होती है।

2 of 5
DTC BUS
– फोटो : Adobe stock
EXT लिखा हो तो इसका क्या अर्थ है?
EXT (एक्सटेंशन) बताता है कि बस अपने तय अंतिम स्टॉप से आगे तक जा रही है।
अगर आपका गंतव्य सामान्य रूट से थोड़ा आगे है, तो EXT वाली बस आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
LTD बसें किसके लिए होती हैं?
LTD (लिमिटेड स्टॉप) बसें हर स्टॉप पर नहीं रुकतीं।
ये सिर्फ प्रमुख और बड़े बस स्टैंड पर रुकती हैं, जिससे यात्रा समय कम हो जाता है।
लंबी दूरी जल्दी तय करनी हो, तो LTD बसें बेहतर विकल्प होती हैं।

3 of 5
DTC BUS
– फोटो : Adobe Stock
TMS और OMS का मतलब क्या है?
ये दोनों कोड रिंग रोड पर चलने वाली सर्कुलर बस सेवाओं से जुड़े हैं।

4 of 5
DTC BUS
– फोटो : PTI
रूट नंबर के साथ A, B या C क्यों लिखा होता है?
जब किसी बस नंबर के साथ A, B या C जुड़ा हो (जैसे 419A या 419B), तो इसका मतलब है कि यह मुख्य रूट की ब्रांच है।
रूट का बड़ा हिस्सा वही रहता है, लेकिन कुछ बसें
-
अलग गली
-
अलग कॉलोनी
-
या थोड़ा बदला हुआ अंतिम स्टॉप
कवर करती हैं।

5 of 5
DTC BUS
– फोटो : Adobe Stock
इन बस कोड्स को समझना क्यों जरूरी है?
इन संकेतों को समझकर आप
-
गलत बस में चढ़ने से बच सकते हैं
-
समय और मेहनत दोनों बचा सकते हैं
-
अपनी मंजिल तक ज्यादा आसानी से पहुंच सकते हैं
सही बस, सही दिशा
डीटीसी बसों पर लिखे ये छोटे-छोटे कोड आपकी यात्रा को आसान बनाने के लिए हैं। अगली बार बस स्टॉप पर खड़े हों, तो रूट नंबर के साथ दिए गए इन संकेतों पर जरूर ध्यान दें। सही बस, सही दिशा और सही समय, सब कुछ आसान हो जाएगा।
![]()











