नई दिल्ली. कुमार गौरव और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘फूल’ (1993) का गाना ‘फूल फूल पे बनी तेरी तस्वीर’ अपने दौर का एक बेहद प्यारा और रूहानी नगमा है. इस गाने की सबसे खास बात इसकी सादगी और माधुरी दीक्षित की वो मासूमियत है, जो सीधे दिल में उतर जाती है. यह गाना तब आया था जब माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री की क्वीन बन चुकी थीं, वहीं कुमार गौरव अपनी चॉकलेटी बॉय वाली इमेज के लिए जाने जाते थे. गाने के बोल हसरत जयपुरी ने लिखे हैं और संगीत आनंद-मिलिंद का है, जिन्होंने 90 के दशक में रोमांस को एक नया सुर दिया था. इस गाने को उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज से सजाया है. गाने के विजुअल्स आज भी आपको उस दौर की याद दिला देंगे, जहां बागों में शूट किए गए गानों का एक अलग ही क्रेज होता था. यह गाना आज भी पुराने गानों के शौकीनों की प्लेलिस्ट में जरूर रहता है.
![]()










