साल था 2003. पंद्रह अगस्त से एक हफ्ते पहले सिनेमाघरों में एक फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम ‘कोई मिल गया था’ था. इस फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया. बच्चों में तो इस फिल्म को लेकर गजब की दीवानगी देखने को मिली. इस तरह की साइंस-फिक्शन बेस्ड फिल्म पहले कभी नहीं आई थी. फिल्म में एलियन का जो एलिमेंट जोड़ा गया, वो अपने आप में अभूतपूर्व था. फिल्म की कहानी राकेश रोशन-हनी ईरानी और सचिन भौमिक ने लिखी थी. सचिन भौमिक ने कई फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी जिसमें आराधना, कारवां, दोस्त, कर्ज, कर्मा, गोलमाल, सौदागर, दुश्मन, सोल्जर जैसी हिट फिल्में शामिल हैं. हनी ईरानी ने भी लम्हे, डर, आईना, सुहाग, क्या कहना, कृष, कृष 3 जैसी फिल्मों की कहानी लिखी है. कोई मिल गया फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, रेखा, प्रेम चोपड़ा, मुकेश ऋषि, अंजना मुमताज, जॉनी लीवर और रजत बेदी जैसे सितारे नजर आए थे. म्यूजिक राजेश रोशन का था जो कि रिश्ते में ऋतिक रोशन के चाचा हैं. म्यूजिक ब्लॉकबस्टर रहा था.
![]()










