संगीत की दुनिया में कभी-कभी कोई ऐसा गीत जन्म लेता है जो सिर्फ सुना नहीं जाता, महसूस किया जाता है. 2025 में रिलीज हुआ ‘आवारा अंगारा’ ऐसा ही एक कालजयी नगमा बनकर उभरा है. फिल्म तेरे इश्क में… धनुष और कृति सेनन पर फिल्माया गया यह गाना खुशी और मातम की दो चरम भावनाओं को एक फ्रेम में समेट देता है. एक ओर डोली उठने की रौनक, दूसरी ओर अर्थी का चुभता हुआ सन्नाटा. फहीम अब्दुल्ला की आवाज दर्द, मोहब्बत और किस्मत की विडंबना को इस तरह पिरोती है कि श्रोता भीतर तक भीग जाता है. धुन में लोक-सुगंध है लेकिन ट्रीटमेंट पूरी तरह सिनेमाई. यही वजह है कि रिलीज होते ही यह गीत प्रेम, बिछड़न और बलिदान का प्रतीक बन गया. हर सुनने वाला अपनी कहानी इसमें ढूंढ लेता है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है.
![]()










