Last Updated:
महाशिवरात्रि के मौके पर अक्षय कुमार, अनुमप खेर, सोनू सूद समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स और भोजपुरी एक्ट्रेसेज ने शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही उन्होंने लोगों पर भगवान शिव की कृपा बने रहने की भी कामना की है. सोनू ने नंदी के साथ वाली तस्वीर शेयर की है. इन तस्वीरों में वह नंदी को भोग खिलाते नजर आ रहे हैं.
सोनू सूद और अक्षय कुमार ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं.
मुंबई. हिंदी सिनेमा का महाशिवरात्रि पर्व से गहरा रिश्ता रहा है; बात चाहे स्क्रीन की हो या फिर स्टार्स की असल जिंदगी की, वे किसी न किसी तरह से भगवान शिव से जुड़े हैं. हिंदी सिनेमा में कई स्टार्स ने बाबा भोलेनाथ का किरदार निभाया है और कई गाने भी दिए हैं. ऐसे में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है? हिंदी और भोजपुरी दोनों सिनेमा के स्टार्स पावन पर्व पर फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं.
‘ओएमजी-2’ में भगवान शिव का रूप लेकर दर्शन को एंटरटेन करने वाले अक्षय कुमार ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं फैंस को दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “भगवान शिव की कृपा हम सभी पर बनी रहे. ॐ नमः शिवाय. महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं. जय महाकाल.” वहीं जैकी श्रॉफ ने महादेव के मंत्र उच्चारण करती फोटो पोस्ट कर फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं.
भगवान शिव की कृपा हम सभी पर बनी रहे। 🙏
ॐ नमः शिवाय। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
जय महाकाल 🔱 pic.twitter.com/HT9hhJSd0J
![]()











