Last Updated:
पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ चौथे दिन यानी रविवार को उम्मीद से कम कलेक्शन किया. रणवीर सिंह-आदित्य धर की ‘धुरंधर द रिवेंज’ से टक्कर के वजह से फिल्म के कलेक्शन पर हर दिन गिरावट देखी गई. ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने पवन की पिछली दो फिल्मों- ‘हरी हरा वीरा मल्लू’ और ‘दे कॉल हिम ओजी’ से भी कम कलेक्शन किया है.
‘उस्ताद भगत सिंह’ की उम्मीद से कम कमाई. (फाइल फोटो)
मुंबई. पवन कल्याण, श्रीलीला और राशी खन्ना की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ रणवीर सिंह-आदित्य धर की ‘धुरंधरः द रिवेंज’ के साथ रिलीज हुई. इसका असर साफ देखने को मिल रहा है. ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने ओपनिंग डे पर ही अच्छा कलेक्शन किया. इसके बाद से लगातार इसके कलेक्शन में गिरावट हुई. यहां तक ईद पर भी फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर सकी. रविवार को फिल्म की और खस्ता हालत हो गई. ‘उस्ताद भगत सिंह’ को रणवीर सिंह की फिल्म से कड़ी टक्कर मिल रही है. अब तक इसने करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई की है.
‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस तरह फिल्म ने चार दिन में तेलुगू का नेट कलेक्शन 60.80 करोड़ रुपए कलेक्शन किया. जबकि अन्य भाषाओं का मिलाकर ग्रॉस कलेक्शन 71.66 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. बात करें ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की, तो इसने चार दिन में दुनिया भर में 10.12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इसे मिलाने के बाद उस्ताद भगत सिंह ने वर्ल्डवाइड 81.78 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.
‘हरी हरा वीरा मल्लू’ और ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने की थी ‘उस्ताद भगत सिंह’ से बेहतर कमाई
पवन कल्याण की ‘हरी हरा वीरा मल्लू’ और ‘दे कॉल हिम ओजी’ जैसी फिल्मों की रफ्तार को पकड़ने में संघर्ष कर रही है. ‘हरी हरा वीरा मल्लू’ ने चार दिनों में भारत में 74.71 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि ‘ओजी’ ने इसी अवधि में 130 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. हालांकि, ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने तेलुगु राज्यों में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से बेहतर प्रदर्शन किया है, जहां ‘धुरंधर’ ने 1,382 शोज में 4.42 करोड़ रुपये की कमाई की है.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
![]()










