06:45 AM, 05-Oct-2024
फरीदबाद में सबसे ज्यादा मतदान केंद्र
राज्य में कुल मतदान केंद्रों में सबसे ज्यादा संख्या फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में है। यहां 1650 मतदान केंद्र है। जबकि सबसे कम डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 400 केंद्र हैं। इसके बाद पंचकूला में 455 मतदान केंद्र है।
06:13 AM, 05-Oct-2024
27 हजार से ज्यादा ईवीएम का होगा इस्तेमाल
विधानसभा चुनाव के लिए कुल 27,866 ईवीएम (बैलेट यूनिट) के साथ 26,774 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा। चुनाव में 24,719 कंट्रोल यूनिट रहेंगी।
06:05 AM, 05-Oct-2024
पुलिस के 29 हजार जवानों के भरोसे सुरक्षा
सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में अर्धसैनिक बल की 225 कंपनियों के अलावा 29 हजार पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
https://youtube.com/watch?v=0y0eo_pe4XY%3Fsi%3DtktAmtTzAizSVMsr
05:50 AM, 05-Oct-2024
सुबह सात बजे शुरू होगा मतदान
मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कड़ी सुरक्षा में वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए कुल 20,632 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनके लिए शुक्रवार दोपहर को रवाना हुई पोलिंग पार्टियां शाम तक प्रदेशभर के मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं।
05:27 AM, 05-Oct-2024
Haryana Election Voting Live: 1031 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 2.03 करोड़ मतदाता, सात बजे से वोटिंग
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान होगा। प्रदेश के 2.03 करोड़ मतदाता 1031 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनावी मैदान में 930 पुरुष और 101 महिला प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 442 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।