03:48 AM, 25-Oct-2024
ओडिशा के धामरा में डरा रही हैं तेज हवाएं, कई जगहों पर पेड़ उखड़े
चक्रवात दाना का असर, ओडिशा में तेज बारिश और हवाओं के कारण थमी रफ्तार
– फोटो : एएनआई
ओडिशा में तेज बारिश और हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में ओडिशा के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बाढ़ आने का खतरा है। जिन जिलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका है, उनमें अंगुल, बालासोर, बौध, भद्रक, कटक, ढेंकनाल, गजपति, गंजम, जगतसिंहपुर, जाजपुर, कंधमाल, क्योंझर, खुर्दा, मयूरभंज, नयागढ़ और पुरी शामिल हैं।
#WATCH | Odisha: Gusty winds and rainfall witnessed in Dhamra as landfall of #CycloneDana is underway. pic.twitter.com/MskUvI8YzW
— ANI (@ANI) October 24, 2024
03:15 AM, 25-Oct-2024
चक्रवात दाना का कहर: ओडिशा के कई हिस्सों में तबाही
चक्रवात दाना का असर
– फोटो : एएनआई
तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण धामरा में पेड़ उखड़े
#WATCH | Odisha: Tree uprooted in Dhamara as gusty winds and heavy rain continue to lash parts of Odisha; landfall of #CycloneDana underway pic.twitter.com/F8wElu7uta
— ANI (@ANI) October 24, 2024
भद्रक जिले में भी तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
#WATCH | Odisha: Strong wind and rain lash Odisha’s Bhadrak as landfall of #CycloneDana is underway pic.twitter.com/liNVGFDIZA
— ANI (@ANI) October 24, 2024
03:05 AM, 25-Oct-2024
सीएम ममता चक्रवात दाना की समीक्षा के लिए देर रात तक कंट्रोल रूम में ही रहीं
चक्रवात दाना के असर की समीक्षा करतीं सीएम ममता बनर्जी
– फोटो : एएनआई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हावड़ा में राज्य सरकार के नियंत्रण कक्ष में देर रात तक मौजूद रहीं। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक रात ढाई बजे के बाद भी ममता अधिकारियों के बीच रहीं और हालात की समीक्षा की। राज्य सरकार चक्रवात दाना की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee continues to monitor the situation from state Government Control Room in Howrah as landfall of #CycloneDana is underway pic.twitter.com/bdejGUlZcO
— ANI (@ANI) October 24, 2024
चक्रवात दाना के तट से टकराने (लैंडफॉल) के दौरान पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में पुराने दीघा समुद्र तट पर डरावनी और ऊंची लहरें दिखीं।
#WATCH | Purba Medinipur, West Bengal: Violent sea conditions witnessed at Old Digha beach as landfall of #CycloneDana is underway pic.twitter.com/vIaLxiUcyk
— ANI (@ANI) October 24, 2024
02:57 AM, 25-Oct-2024
एहतियाती तौर पर बिजली सप्लाई बंद, दूरसंचार भी बंद रहेगा
चक्रवात दाना का असर, तूफानी हवाओं के कारण जरूरी सेवाएं बंद
– फोटो : एएनआई
ओडिशा के मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने खुद चक्रवात से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की है। सभी जिलों का आकलन करने के बाद लगभग 6 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। चक्रवात से बचाव के लिए एहतियाती तौर पर बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है, 25 अक्तूबर तक दूरसंचार भी बंद रहेगा। स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने कई वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को तैनात किया है।
#WATCH | Bhubaneshwar: On #CycloneDana, Odisha Chief Secretary Manoj Ahuja says, ” Chief Minister reviewed the cyclone preparedness and situation… All districts have been assessed. More than 6 lakh people have been evacuated and moved to cyclone shelters where cooked food is… pic.twitter.com/1Mqy4Cyq6m
— ANI (@ANI) October 24, 2024
02:45 AM, 25-Oct-2024
चक्रवात दाना का असर जगन्नाथपुरी में भी दिखेगा: मौसम विभाग
चक्रवात दाना के असर को लेकर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा, “उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान पिछले 6 घंटों के दौरान 15 किमी/घंटा की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा है… इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 3-4 घंटों के दौरान पुरी और बंगाल में सागर द्वीप के बीच उत्तर ओडिशा तट और पश्चिम बंगाल तट को पार करने की संभावना है। तूफान के तट से टकराने की प्रक्रिया 25 अक्तूबर की सुबह तक जारी रहेगी।
#WATCH | Bhubaneshwar, Odisha: On #CycloneDana, Director IMD, Manorama Mohanty says, ” The severe cyclonic storm over northwest Bay of Bengal has moved north-northwestward and at the speed of 15 km/hr during the last 6 hours…it is very likely to move northwestward and cross… pic.twitter.com/gdH8C4fUtQ
— ANI (@ANI) October 24, 2024
02:29 AM, 25-Oct-2024
ओडिशा सरकार का मिशन- चक्रवात दाना से एक भी जान न जाए
ओडिशा में चक्रवात ‘दाना’ की दस्तर के बाद संभावित असर को लेकर IDCO के प्रबंध निदेशक भूपेंद्र सिंह पूनिया ने कहा, लोगों से अपील है कि जिला प्रशासन के निर्देशों और सलाह का पालन करें।जितनी जल्दी हो सके सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। जिला प्रशासन अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है। राहत और बचाव कार्य में लगी टीमों का मकसद है कि जो भी व्यक्ति असुरक्षित जगह पर है, उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए। पूनिया ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि हम सरकार के मिशन को हासिल करेंगे, हताहत होने वाले लोगों की संख्या जीरो रखने का प्रयास जारी है।’
#WATCH | Odisha: On cyclone ‘Dana’, IAS Managing Director IDCO, Bhupendra Singh Poonia says, “I will request people that they should follow the instructions and the advice given by the district administration and should move to safer places as soon as possible. Still, there is… pic.twitter.com/vkQ7vW0uOJ
— ANI (@ANI) October 24, 2024
02:13 AM, 25-Oct-2024
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में तूफानी हवाएं
चक्रवात दाना की दस्तक के साथ ही पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में तेज हवाएं चल रही हैं।
#WATCH | West Bengal: Gusty winds witnessed in Digha, Purba Medinipur as landfall of #CycloneDana has commenced pic.twitter.com/P8fXN56nyh
— ANI (@ANI) October 24, 2024
ओडिशा के भद्रक में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।
#WATCH | Heavy rain and gusty winds witnessed in Odisha’s Bhadrak as the landfall of #CycloneDana has commenced pic.twitter.com/JRBpzop98H
— ANI (@ANI) October 24, 2024
01:55 AM, 25-Oct-2024
चक्रवात दाना का असर: पश्चिम बंगाल के पुराने दीघा तट पर ऊंची समुद्री लहरें
#WATCH | West Bengal: High tide waves hit Old Digha beach, as #CycloneDana is expected to make landfall tonight pic.twitter.com/GmEWE687F0
— ANI (@ANI) October 24, 2024
01:35 AM, 25-Oct-2024
अगले 24 घंटे के भीतर कोलकाता में भारी बारिश का अनुमान
पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान दाना के असर पर मौसम विशेषज्ञ जीसी देबनाथ ने कहा, तूफान के तट से टकराने की प्रक्रिया आधी रात से शुरू होने के बाद सुबह तक जारी रहेगी। कोलकाता पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, इसके असर से राजधानी में बारिश का अनुमान है। अगले 24 घंटे के भीतर, कोलकाता में भारी बारिश हो सकती है।
#WATCH | Howrah, West Bengal: On #CycloneDana, G C Debnath, Weather Expert says, ” The timing (of landfall) will be from midnight to early morning…full landfall process will end by early in the morning…Kolkata will be indirectly affected, rainfall is predicted…within 24… pic.twitter.com/T658pvn4xW
— ANI (@ANI) October 24, 2024
01:24 AM, 25-Oct-2024
चक्रवात दाना ओडिशा और बंगाल के तटों से कितनी दूर है
मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात दाना बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में पिछले 3 घंटों के दौरान 13 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा है। 24 अक्तूबर की देर रात लगभग 10.30 बजे चक्रवात दाना ओडिशा के पारादीप से लगभग 50 किमी पूर्व में था। लगभग इसी समय चक्रवात दाना ओडिशा के ही धामरा से 60 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से 170 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में था।