Last Updated:
जूनियर एनटीआर को एड फिल्म के सेट पर चोट लग गई. वो शूटिंग के दौरान घायल हो गए जिसके बाद उन्हें कुछ हफ्तों के लिए ब्रेक लेना पड़ा है. वो फिलहाल आराम कर रहे हैं. एक्टर की टीम ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की है.
जूनियर एनटीआर सेट पर घायल हो गए. जूनियर NTR की टीम ने अपने पोस्ट में बताया कि एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान वो घायल हो गए थे और डॉक्टर्स ने उन्हें 2 हफ्ते के बेड रेस्ट की सलाह दी है. उनकी टीम ने कहा, ‘आज एक एड की शूटिंग के दौरान जूनियर एनटीआर को हल्की चोट लग गई. डॉक्टरों की सलाह पर, वह अगले कुछ हफ्तों तक आराम करेंगे ताकि पूरी तरह से ठीक हो सकें’. बयान में कहा गया है कि कई दावों के विपरीत, अभिनेता की स्थिति स्थिर है. हम सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि उनकी स्थिति स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है.
एक्टर की टीम ने शेयर की हेल्थ अपडेट
जूनियर एनटीआर की पिछली फिल्म रही FLOP
बता दें, जूनियर एनटीआर की पिछली फिल्म वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. फिल्म में उनके एक्शन और लुक की काफी आलोचना भी हुई. फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींच लाने में सफल नहीं हो पाई थी.
![]()











