आज महाशिव रात्रि का पर्व देश भर में उल्लास-उमंग से मनाया जा रहा है। आम ही नहीं बॉलीवुड सितारे भी शिव भक्ति में लीन हैं। कई सेलेब्स प्रसिद्ध शिव मंदिर जा रहे हैं। कुछ सितारे आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव यानी सद्गुरु के आश्रम भी महाशिव रात्रि मनाने पहुंचे हैं। इसके अलावा कई सेलेब्स फैंस को शिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
सारा अर्जुन सद्गुरु आश्रम में महाशिवरात्रि मनाने पहुंचीं
फिल्म ‘धुरंधर’ फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन शिव की भक्ति में मगन नजर आईं। वह महाशिवरात्रि मनाने के लिए सद्गुरु आश्रम पहुंची हैं। सभी को उन्होंने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।
निमरत कौर ने किए ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन
निमरत कौर ने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं फैंस को दी हैं। उन्होंने ओंकारेश्वर महादेव दर्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। साथ ही लिखा है, ‘ऊं नमः पार्वती पतये हर हर महादेव।’
गायक स्वरूप खान भी सद्गुरु आश्रम में संगीत प्रस्तुति देने पहुंचे
चर्चित लोकगायक स्वरूप खान भी सद्गुरु आश्रम में महाशिवरात्रि के उत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं। वह यहां पर संगीत प्रस्तुति देंगे, शिव के भक्ति गीत गाएंगे।











