रॉबिन उथप्पा
– फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा सोमवार को नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश हुए। उनसे एक कथित अवैध बेटिंग एप से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ कर रही है। यह मामला वन-एक्स-बेट (1xBet) नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जो अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा है। अधिकारियों ने इस मामले में उनके संभावित प्रचार या साझेदारी वाले संबंधों की जांच शुरू कर दी है।
ईडी ने उथप्पा को सोमवार सुबह 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में पेश होने के लिए तलब किया था ताकि उनके बयान दर्ज किए जा सकें और यह पता लगाया जा सके कि उनके इस एप से प्रमोशन और एंडोर्समेंट के जरिए क्या संबंध रहे हैं। उथप्पा से पूछताछ मुख्यालय पहुंचने के तुरंत बाद शुरू हो गई। इससे पहले, इस मामले में संघीय एजेंसी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ की थी। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को मंगलवार को ईडी के सामने पेश होने का नोटिस दिया गया है।
![]()











