अमेरिका ने भारत से लौटते समय ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को हिंद महासागर में डुबो दिया था, जिसकी इमरजेंसी कॉल श्रीलंका की नौसेना को मिली थी. श्रीलंकाई नेवी ने जहाज पर सवार करीब 30 लोगों का रेस्क्यू कर लिया था, लेकिन इसमें सवार 87 लोगों की मौत हो गई थी. अब इस पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है.
बयान के मुताबिक, ‘श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ईरानी फ्रिगेट IRIS DENA पर हुए हमले पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गहरी चिंता व्यक्त करती है, जिसमें कम से कम 87 लोगों की जान चली गई है और कई अन्य अभी भी लापता हैं. इस घटना ने चिंताजनक रूप से संघर्ष को हमारे निकटवर्ती क्षेत्रों तक फैला दिया है, जिससे हमारे पड़ोस में और अधिक तनाव बढ़ने का खतरा है.
(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)










