Last Updated:
Mohanlal Vrussabha Release Date: मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म ‘वृषभ’ का नया पोस्टर सामने आया है. साथ ही मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है. यह मूवी इसी साल नवंबर महीने की शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.
नई दिल्ली. सुपरस्टार मोहनलाल अपनी नई फिल्म ‘वृषभ’ लेकर आ रहे हैं. फैंस काफी लंबे समय से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हो गया है. मेकर्स ने फाइनली मोहनलाल की फिल्म ‘वृषभ’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. अब यह फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
मोहनलाल ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘जमीन हिल रही है. आसमान जल रहा है. नियति ने अपना योद्धा चुन लिया है. वृषभ 6 नवंबर को आ रही है.’
View this post on Instagram
![]()










