पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर यूएई ने अचनाक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का दौरा किया है. उनके इस दौरे की टाइमिंग काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि हाल ही में सऊदी अरब का सपोर्ट करने को लेकर यूएई ने पाकिस्तान से कर्ज का पैसा वापस देने को कहा था. पाकिस्तान की पूरी इकॉनमी कर्ज के भरोसे चल रही है और ऐसे में यूएई को नाराज करना पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है. हाला ही में पाकिस्तान को इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) से 1.2 बिलियन डॉलर की मदद मिली थी.
भागे-भागे UAE पहुंचे आसिम मुनीर
पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक आसिम मुनीर ने अबू धाबी के डिप्टी रूलर एंड नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर शेख तहनून बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की. पाकिस्तानी सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, आसिम मुनीर ने कहा कि यूएई की सुरक्षा और स्थिरता पाकिस्तान की अपनी सुरक्षा का एक अभिन्न अंग है. दोनों के बीच इकोनॉमिक कोलेबोरेशन, इन्वेस्टमेंट और सिक्योरिटी के फील्ड्स में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई.
इशाक डार ने यूएई से किया रिक्वेस्ट
आईएसपीआर के अनुसार, सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने कहा कि इस तरह का समर्थन दोनों मित्र देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंधों को दर्शाता है. उन्होंने पाकिस्तान में आर्थिक और सामाजिक डेवलपमेंट को आगे बढ़ाने में यूएई नेतृत्व की भूमिका की सराहना की. इशाक डार ने पिछले हफ्ते यूएई से रिक्वेस्ट किया था, जिसके बाद UAE ने पाकिस्तान को दिए गए 2 अरब डॉलर के कर्ज पर सिर्फ 60 दिन की एक्सटेंशन दी थी.
यूएई को मनाने में जुटे आसिम मुनीर
सऊदी अरब का सपोर्ट करने के बाद पाकिस्तान और यूएई के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है. इसी दूरी को कम करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले हफ्ते UAE के के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद जायद बिन अल नाहयान को मनाने के लिए उनसे फोन पर बातचीत की थी और पाक के साथ रिश्तों की दुहाई देने लगे थे. उनके बाद अब आसिम मुनीर यूएई हाई कमान को मनाने पहुंचे हैं.










