Last Updated:
हिंदी सिनेमा पर दशकों से दो परिवारों का राज रहा है. कपूर परिवार और बच्चन परिवार. कपूर खानदान साल 1930 से हिंदी सिनेमा पर अपना दबदबा बनाए हुए है. पीढ़ी दर पीढ़ी इस परिवार ने हिंदी फिल्मों में निर्देशक, निर्माता और एक्टर के तौर पर अपना योगदान दिया और अब ये फैमिली दर्शकों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनने का मौका देने जा रही है.
राज कपूर के बाद उनके बेटे ऋषि कपूर, ऱणधीर कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया. उसके बाद ये जिम्मा उनकी अगली पीढ़ी यानी कि उनके बच्चों ने संभाला. करिश्मा, करीना और रणबीर सिनेमा पर अपनी धाक जमाए हुए हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे दिग्गज परिवार कपूर खानदान अब दर्शकों को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनने का मौका देने जा रही है.

कपूर परिवार अपनी जिंदगी की झलक शेयर करने वाली डॉक्यूमेंट्री ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ लेकर आ रही है. इसके जरिए फैंस को उनकी जिंदगी की झलक देखने को मिलने वाली है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और हाल ही में इसका पोस्टर और इसकी रिलीज डेट का ऐलान हुआ.

बीते शुक्रवार को नेटफ्लिक्स ने ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ का पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी. ये सीरीज 21 नवंबर को रिलीज होगी. इस शो को करीना कपूर के कजिन अरमान जैन ने प्रोड्यूस किया है और इसके डायरेक्शन की कमान स्मृति मुंधरा ने संभाली.

डॉक्यू सीरीज ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ के पोस्टर में अमिताभ बच्चन के नाती-नातिन भी शामिल हैं. अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के नाती-नातिन अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा भी पोस्टर में शामिल हैं जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा है. सिनेमा के इन दो दिग्गज परिवारों के फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर इनका आपस में क्या रिश्ता है.

अमिताभ बच्चन के परिवार का राज कपूर के खानदान से गहरा रिश्ता है. अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा की बहू हैं. श्वेता बच्चन ने ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा से शादी की और इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं- अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा.

अगस्त्य नंदा और नव्या नवेली नंदा की दादी ऋतु नंदा कपूर खानदान की बेटी हैं और इसके चलते इन दोनों बच्चों के तार कपूर खानदान से जुड़े हैं. इस लिहाज से श्वेता बच्चन भी कपूर खानदान की बहू हैं, लेकिन डाइनिंद विद कपूर्स के पोस्टर से वो गायब हैं. इसमें उन्हें शामिल नहीं किया गया है.

इस शादी के माध्यम से, श्वेता रणधीर, ऋषि, राजीव, और रीमा कपूर की भतीजी-इन-लॉ बन गईं, और करिश्मा, करीना, और रणबीर की भाभी. श्वेता बच्चन और उनके बच्चों को कपूर परिवार के साथ कई मौकों पर देखा जा चुका है.

नव्या का जन्म 1997 में हुई था. वो एक्टिंग की दुनिया से दूर बिजनेस वर्ल्ड में नाम कमा रही हैं. उनके छोटे भाई अगस्त्य ने हालांकि, 2023 में जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ में अपनी शुरुआत की और दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे.
![]()










