नई दिल्ली. ऋषि कपूर ने 70 के दशक में रोमांटिक हीरो बनकर बॉलीवुड में एंट्री मारी थी. उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्ट सुपरहिट हुई. ऋषि कपूर की फिल्में ही नहीं, बल्कि गाने भी रिलीज होते ही धमाल मचा देते थे. उनकी मूवी ‘दीवाना’ साल 1992 में रिलीज हुई थी, जिसका दर्दभरा गाना ‘तेरे दर्द से दिल आबाद रहा’ बहुत पॉपुलर हुआ था. इस गाने को कुमार सानू ने गाया था और म्यूजिक नदीम-श्रवण की जोड़ी ने दिया था. इसमें दिव्या भारती लीड रोल में नजर आई थी और शाहरुख खान भी फिल्म का हिस्सा थे. आज भी यह सॉन्ग खूब सुना और देखा जाता है.
![]()










