Last Updated:
लारा दत्ता ने अपने पेरेंट्स की शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने मम्मी-पापा की लव स्टोरी बताई. साथ ही बताया कि उनकी शादी को 57 साल पूर हो चुके हैं. उनके पिता विंग कमांडर एल.के. दत्ता हैं, जिनका 2018 में निधन हुआ.
मुंबई. लारा दत्ता ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने माता-पिता की पहली मुलाकात और उनके संघर्षपूर्ण जीवन की प्रेरणादायक कहानी बताई. लारा ने अपने माता-पिता की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और उनकी पहली मुलाकात प्यार और फिर शादी का किस्सा बताया. पोस्ट की गई तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे माता-पिता की शादी को 57 साल पूरे हो गए हैं. वे दोनों तब मिले थे, जब मेरे पिता एक अधिकारी की पोस्ट पर कुछ समय के लिए चेन्नई (तब मद्रास) के एयरफोर्स बेस पर तैनात थे और मेरी मां उन दिनों एक आर्ट गैलरी में काम करती थीं.
View this post on Instagram
![]()










