लखनऊ/एबीएन न्यूज। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 28 कर्मचारियों ने अपनी सेवाओं का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए 31 अक्टूबर 2025 को रेल सेवा से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इन सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान 3 नवंबर 2025 को मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र (Settlement Papers) प्रदान किए गए। यह भुगतान सीधे कर्मचारियों के नामांकित बैंक खातों में RTGS के माध्यम से जमा किया जाएगा।

समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भटनागर ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत करते हुए उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप समापक प्रपत्र प्रदान किए और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में रेलवे प्रशासन के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने सहयोगियों के सम्मान में शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को सराहा।
![]()












