जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में मंगलवार की रात एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया है। मामले के खुलासे के लिए एसपी डॉ. कौस्तुभ ने चार टीमें लगाई हैं।
![]()
जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में मंगलवार की रात एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया है। मामले के खुलासे के लिए एसपी डॉ. कौस्तुभ ने चार टीमें लगाई हैं।
क्या है पूरा मामला
सुल्तानपुर में एक युवती का शव मंगलवार की रात नौ बजे धान के खेत में मिला। युवती का किसी धारदार हथियार से गला रेता गया है। मृतका की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। खून से लथपथ युवती के शव को देख हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। एसपी ने मौके पर फॉरेसिंक टीम को भेजा। साथ ही मृतका के परिजनों से जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें; UP News: मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, कालिका मेल की चपेट में आकर छह यात्रियों की मौत
क्षेत्राधिकारी बदलापुर विवेक सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई, मौके पर पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर शव को कब्जें में लिया गया। प्रथम दृष्टया हत्या प्रेस प्रसंग के कारण की गई है। नरहन निवासी अमित सरोज के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
![]()


Last Updated:February 15, 2026, 23:05 ISTRiteish Deshmukh Reaction On India Vs Pakistan Win: भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का...
Read moreLast Updated:February 15, 2026, 22:39 ISTथलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज एक बार फिर टल गई है....
Read more© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio
© 2025 Asian News Network | Website By- Cliker Studio