नई दिल्ली. पिछले साल नवंबर में आकांक्षा पुरी और खेसारीलाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसे अब तक 73 मिलियन बार इंस्टाग्राम पर देखा जा चुका है. इस वीडियो को खुद आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. इस को लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी बवाल भी हुआ था, क्योंकि जिस तरह से आकांक्षा के साथ खेसारीलाल यादव जिम करते नजर आए थे… वो तरीका लोगों को पसंद नहीं आया था. वहीं, इस दोनों के बीच अफेयर की खबरें भी खूब सोशल मीडिया पर उड़ी थीं.
![]()










